एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : आज बेल्जियम के डिफेंस को चुनौती देगा जापान

हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को भी बेल्जियम ने गोल नहीं दागने दिया और 1-0 से जीत हासिल की. ऐ

नई दिल्ली: अपने तीनों ग्रुप मैचों में जीत हासिल करने वाली मजबूत बेल्जियम टीम के डिफेंस को तोड़ने और इतिहास रचने के लिए जापान की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी. बेल्जियम का लक्ष्य रोस्तोव एरीना में जीत के साथ तीसरी बार क्वार्टर फाइनल का सफर तय करना होगा. अपने ग्रुप स्तर के मैचों में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराने वाली बेल्जियम का डिफेंस शानदार है. उसने केवल ट्यूनीशिया के खिलाफ खेले गए मैच में दो गोल खाए, लेकिन इस मैच में उसने पांच गोल दागे भी हैं.

हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को भी बेल्जियम ने गोल नहीं दागने दिया और 1-0 से जीत हासिल की. ऐसे में तीसरे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लक्ष्य से उतरने वाली इस टीम के खिलाफ जीतना जापान के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा. जापान के लिए इस मैच में सबसे बड़ा लक्ष्य होगा, बेल्जियम के डिफेंस को भेदकर उसके गोल पोस्ट तक का सफर तय करना. जापान ने अपने ग्रुप स्तर में कोलंबिया को हराया. सेनेगल को ड्रॉ पर रोका और पोलैंड से उसे 1-0 से हार मिली है.

ऐसे में निश्चित तौर पर बेल्जियम के खिलाफ मैच के दौरान जापान दबाव महसूस करेगी. जापान अपने दम पर नहीं, बल्कि अपनी अच्छी किस्मत के बल पर अंतिम-16 दौर में पहुंची है. जापान के ही ग्रुप में शामिल कोलंबिया और सेनेगल के बीच हुए मैच के परिणाम ने कोच अकीरा निशिनो की टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान दिलाया. वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी कोलंबिया ने आखिरी ग्रुप मैच में सेनेगल को हराकर उसे भी बाहर कर दिया.

ऐसे में पोलैंड से अपना आखिरी ग्रुप मैच हार चुकी जापान अच्छी किस्मत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. ऐसे में इस अहम मैच में मिडफील्डर गेंकी हरागुची, शिंजी कगावा और ताकाशी इनुई को अधिक मेहनत कर बेल्जियम का डिफेंस भेदना होगा.

बेल्जियम भले ही प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मजबूत टीम बनकर उतरे, लेकिन वह किसी भी तरह से अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी जापान को हल्के में नहीं लेगी. इस बार उसका लक्ष्य सेमीफाइनल तक पहुंचना है और ऐसे में वह पूरा जोर लगाकर जापान के डिफेंस को भेदेगी और उसके अटैक का जवाब देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1
दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1

वीडियोज

Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi
Jan Mahabhiyog Programme: Mallikarjun Kharge अपने प्रस्ताव में क्या बोले? | Gyanesh Kumar | Rahul
Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget