एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ब्राजील, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया, नेमार ने किया कमाल

BRA vs SK: फीफा वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ब्राजील क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है.

Brazil vs South Korea: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील ने कमाल का खेल दिखाते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी. इस मुकाबले में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने चोट के बाद वापसी की. उन्होंने अपनी वापसी पर कमाल का प्रदर्शन किया और 1 गोल दाग टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ब्राजील ने किया कमाल
फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त बना ली. टीम ने पहले हाफ में ही 4 गोल दाग टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी. ब्राजील के लिए पहला गोल 7वें मिनट में विनीशियस जूनियर ने, दूसरा गोल 13वें मिनट में नेमार, तीसरा गोल 29वें मिनट में रिचर्लिसन और चौथा गोल 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने किया. ब्राजील इस पूरे मुकाबले में शुरुआत से ही हावी रहा औऱ उन्होंने दक्षिण कोरिया को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया. इस मैच में दक्षिण कोरिया के लिए एक मात्र गोल 76वें मिनट में पाइक सियुंग हो ने किया. हालांकि इसके बाद कोरिया की ओर से एक भी गोल नहीं हो सका और वह यह मुकाबला हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

नेमार रहे ब्राजील के जीत के हीरो
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने अपनी चोट से वापसी करते हुए कमाल की वापसी की. उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया. नेमार ने इस मुकाबले में एक गोल किया. वहीं उन्होंने टीम के गोल में मदद करते हुए एक असिस्ट भी किया. नेमार चोट के कारण ब्राजील टीम से बाहर चल रहे थे. उन्हें पैर में चोट लगी थी. हालांकि नेमार ने चोट से वापसी के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई. नेमार ने ब्राजील के लिए 76 गोल कर दिया है. अब वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल पेले (77) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं. दरअसल, पेले ने ब्राजील के लिए सबसे अधिक गोल किया है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन में अंडर-19 के इन तीन प्लेयर्स पर लग सकती है बड़ी बोलियां, वर्ल्ड कप में किया था कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget