एक्सप्लोरर

कैफ, पठान ने साल 2008 की IPL जीत को किया याद, कहा- हर कप्तान को शेन वॉर्न से सीख लेनी चाहिए

कैफ ने कहा कि, वॉर्न अपने समय से आगे थे. उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. वो कभी किसी पर दबाव नहीं बनाते थे. जिसका नतीजा ये हुआ कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2008 की जब शुरूआत हुई थी तो ट्रॉफी को उठाने वाली राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम थी और टीम के कप्तान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड्री स्पिनर शेन वॉर्न थे. शुरू से ही राजस्थान की टीम को सबसे कमजोर टीम कहा जा रहा था लेकिन अंत में टीम ने सबको गलत साबित करते हुए ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज करवा दिया. इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने यूसुफ पठान के साथ बातचीत की. इस दौरान यूसुफ के भाई इरफान भी अंत में लाइव में जुड़ गए. तीनों ने मिलकर वॉर्न की तारीफ की और कहा कि कैसे उनकी कप्तानी दूसरे कप्तानों से अलग थी. कैफ ने कहा कि, वॉर्न अपने समय से आगे थे. उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. वो कभी किसी पर दबाव नहीं बनाते थे. जिसका नतीजा ये हुआ कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने आगे कहा कि, हमारी टीम में काफी बदलाव हुए. उस दौरान बल्लेबाजी के लिए कोई भी फिक्स्ड जगह नहीं थी. वॉर्न ने मुझे कहा कि तुम सीधे भारतीय खिलाड़ियों से बात करो जो अंग्रेजी में थोड़े कमजोर हैं. मैंने आईपीएल 2008 को ज्यादा सीरियस नहीं लिया क्योंकि हम में से किसी ने भी इस तरह का फॉर्मेट नहीं खेला था लेकिन जैसे जैसे हम जीतते गए. मुझे लगने लगा कि ये टूर्नामेंट लंबा चलेगा. साल 2008 सीजन में यूसुफ पठान ने 435 रन और 8 विकेट लिए थे. उन्होंने वॉर्नर की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि, दुनिया का कोई भी कप्तान शेन वॉर्न की कप्तानी से सीख सकता है. पठान ने कहा कि, मुझे अभी भी याद है कि वॉर्न ने जब पहली बार हमारी मीटिंग ली थी तो बिल्कुल पॉजिटिव थे और उनका मानना था कि सभी को अपना बेस्ट देना है. उन्होंने सबको काफी मोटिवेट किया जहां वो स्पीच देते थे और ऐसे में वो हमेशा कहते थे कि हम अंत में टूर्नामेंट जीतेंगे. पठान ने इस दौरान कहा कि, हर कप्तान को उनसे सीखना चाहिए. वॉर्न ने मैनेजमेंट को कहा कि, हम हर खिलाड़ी को सपोर्ट करेंगे और उसके बाद हम हर मैच जीतते चले गए. हर खिलाड़ी की मैच के बाद तारीफ की जाती और इसी तरह हम फाइनल्स में पहुंच गए. आज जब मैं राजस्थान जाता हूं तो मुझे लगता है कि मैं साल 2008 की राजस्थान वाली टीम में आ गया हूं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में Asmita Dey ने बदला 92 साल पुराना इतिहास, हर्ष सिंह को भी गोल्ड
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget