एक्सप्लोरर

एक हफ्ते में क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, पहले गेंदबाज शुरू करेंगे ट्रेनिंग

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर जल्द ही सीरीज के आयोजन की योजना भी बना रहे हैं. ऐसे में खिलाड़ियों का मैदान पर ट्रेनिंग के लिए लौटना फैंस के लिए अच्छा संकेत है.

कोरोना वायरस के कहर की वजह से पूरी दुनिया में 13 मार्च के बाद कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है. अधिकतर देशों में लॉकडाउन होने के चलते खिलाड़ियों को ट्रेनिंग का मौका भी नहीं मिल पा रहा है. लेकिन अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देशों ने खेल को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. इंग्लैंड के क्रिकेटर्स अगले हफ्ते से निजी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले हफ्ते से खिलाड़ियों के ट्रेनिंग पर वापस लौटने की जानकारी दी है. इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा, "यह खेल की वापसी के लिए उठाए गए बहुत शुरुआती कदम हैं."

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गेंदबाज अलग-अलग काउंटी मैदान पर अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके साथ कोच, फिजियो और अगर जरूरत पड़ी तो स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी रहेंगे. बाकी के अन्य खिलाड़ी दो सप्ताह बाद अभ्यास पर लौटेंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) सरकार के साथ कोरोनावायरस के कारण खेल की सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रहा है. मार्च के मध्य से इंग्लैंड में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं. ईसीबी ने कहा है कि सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट एक जुलाई तक निलंबित रहेंगी.

इंडियन क्रिकेटर्स कर सकते हैं ट्रेनिंग

ऐसी जानकारी सामने आई है कि 18 मई से शुरू होने वाले लॉकडाउन 4.0 के दौरान टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को भी ट्रेनिंग करने की छूट मिल सकती है. बीसीसीआई खिलाड़ियों के ट्रेनिंग पर लौटने के लिए सरकार से बात कर रहा है. बीसीसीआई ने जानकारी दी है खिलाड़ी जल्द ही अपने घरों के नजदीक क्रिकेट स्टेडियम में तैयारी शुरू कर सकते हैं.

सचिन तेंदुलकर को आई सौरव गांगुली के घर की याद, शेयर की यादगार तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget