एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर को आई सौरव गांगुली के घर की याद, शेयर की यादगार तस्वीर

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने करीब 15 साल तक एकसाथ क्रिकेट खेला. सचिन और गांगुली की खास दोस्ती के चर्चे काफी आम हैं.

क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जोड़ी काफी पॉपुलर रही है. सौरव-सचिन की जोड़ी के नाम क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. लेकिन मैदान के बाहर भी दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती किसी मिसाल से कम नहीं है. सौरव के साथ खास पार्टनरशिप को याद करते हुए सचिन तेंदुलकर ने उस तस्वीर को शेयर किया है जब वह दादा के घर खाना खाने गए थे.

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली इस तस्वीर में साथ बैठकर खाना खाते हुए नज़र आ रहे हैं. सचिन ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''दादी के घर पर बिताई गई एक शानदार शाम. खाने का जमकर आनंद लिया. उम्मीद करता हूं मां अच्छी होंगी और उन्हें मेरी शुभकामनाएं.''

बता दें कि टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर्स जहां सौरव गांगुली को दादा बोलते हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर प्यार से गांगुली को 'दादी' कहते हैं. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की पार्टनरशिप को हाल ही में आईसीसी ने भी याद किया था. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. बतौर पार्टनर गांगुली और सचिन ने 176 पारियों में 47.55 के औसत से 8227 रन बनाए हैं.

सचिन और सौरव गांगुली की दोस्ती का एक पहलू और भी है. अंडर 15 लेवल पर भी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं. हाल ही में सौरव गांगुली ने दावा किया था कि अगर वनडे के मौजूदा नियम पहले भी लागू होते तो सचिन और उनकी जोड़ी कम से कम चार हजार रन ज्यादा बनाती.

सचिन तेंदुलकर ने भी सौरव गांगुली की बात पर सहमति जताई थी. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट के मौजूदा नियमों को बदलने की मांग भी की थी.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं धोनी के मुरीद, कहा- इस ताकत की वजह से धोनी लेते हैं सही फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget