एक्सप्लोरर

Eng vs Pak: दूसरे टी20 में मलान और मॉर्गन की बेहतरीन पारी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी 5 विकेट से मात

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 69 और कप्तान बाबर आजम ने 56 रन बना टीम को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर दिया.

इयोन मॉर्गन और डेविड मालन की समय पर दस्तक ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ, इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तीन मैचों की श्रृंखला का अंतिम टी20 मैच 1 सितंबर को खेला जाएगा.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तो रविवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर दूसरे टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के सामने 196 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और नतीजा यह हुआ कि मेजबान टीम पांच विकेट से मैच जीतने में सफल रही. कप्तान इयोन मॉर्गन (66) और डेविड मलान (नाबाद 54) की दमदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने इस मजबूत लक्ष्य को 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 69 और कप्तान बाबर आजम ने 56 रन बना टीम को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर दिया. मजबूत लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. जॉनी बयेरस्टो (44) और टॉम बेंटन (20) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. लेग स्पिनर शादाब खान ने इसी स्कोर पर दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद हालांकि मॉर्गन और मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की. मॉर्गन की 33 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद खेली गई पारी का अंत हैरिस राउफ ने 178 के स्कोर पर किया. मॉर्गन हालांकि जाने से पहले अपना काम कर चुके थे. उनके काम को अंजाम देने के लिए दूसरे छोर पर मलान भी थे.

इस बीच हालांकि इंग्लैंड ने मोइन अली (1) और सैम बिलिंग्स (10) के विकेट खोए लेकिन मलान ने यह सुनिश्चित किया कि वह टीम को जीत दिलाकर ही लौटें. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 36 गेंदों का सामना कर छह चौके और चार छक्के मारे.

इससे पहले, पाकिस्तान को आजम और फखर जमन (36) ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 72 रनों की साझेदारी करके ठोस शुरुआत दी. लंबी होती जा रही इस साझेदारी को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने तोड़ा. राशिद ने जमन को टॉम बेंटन के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई.

जमान के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान आजम भी अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए. आजम ने हफीज के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े. आजम भी राशिद का ही शिकार बने. कप्तान आजम के करियर का यह 14वां अर्धशतक है. उन्होंने 44 गेंदों पर सात चौके लगाए. आजम के पवेलियन लौटने के बाद हफीज ने बीच के आवरों में शोएब मलिक(14) के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

मलिक टीम के 162 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. मलिक के आउट होने के बाद हफीज ने अपने करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया और इफ्तिखार अहमद के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की.

हफीज ने 36 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्का लगाया. उन्हें टॉम कुरैन ने मॉर्गन के हाथों कैच कराया. इफ्तिखार ने नौ गेंदों पर आठ रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से राशिद ने दो और क्रिस जॉर्डन तथा कुरैन ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा SRH vs RR एलिमिनेटर मैच, जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद
Playing XI of Uncapped: वैभव सूर्यवंशी से लेकर साकिब हुसैन, पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL में अनकैप्ड प्लेयर्स की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साकिब हुसैन, पूर्व क्रिकेटर ने चुनी IPL में अनकैप्ड प्लेयर्स की प्लेइंग इलेवन
IPL 2026: आरसीबी से हार के बाद जीटी के कप्तान गिल ने बताया कौन सी गलतियां पड़ी टीम पर भारी
IPL 2026: आरसीबी से हार के बाद जीटी के कप्तान गिल ने बताया कौन सी गलतियां पड़ी टीम पर भारी
UP News: योगी सरकार संग टाटा-डेलॉयट, युवाओं को मिलेंगे ग्लोबल अवसर
योगी सरकार संग टाटा-डेलॉयट, युवाओं को मिलेंगे ग्लोबल अवसर

वीडियोज

Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन
Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women Reservation: इस राज्य में लागू हो गया महिला आरक्षण! इस पार्टी की 33 फीसदी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Women Reservation: इस राज्य में लागू हो गया महिला आरक्षण! इस पार्टी की 33 फीसदी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो पहले से ही...' 
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो पहले से ही...' 
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या पांडे, अब सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट किया जा रहा'
भरतनाट्म डांस को लेकर ट्रोल रहीं अनन्या के सपोर्ट में उतरीं शोभा डे- बोलीं- 'उसे ही क्यों टारगेट...'
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
Embed widget