एक्सप्लोरर

Video: ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को दिया खास गिफ्ट, जन्मदिन पर रिलीज़ किया हेलीकॉप्टर-7 गाना

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के जन्मदिन पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने हेलीकॉप्‍टर 7 गाना रिलीज़ किया है. ब्रावो ने गाना रिलीज करते हुए कहा कि धोनी मेरे भाई हैं.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेटर्स भी माही को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने माही को उनके जन्मदिन पर एक खास गिफ्ट दिया है. थाला के स्पेशल डे पर उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए ब्रावो ने हेलीकॉप्‍टर 7 गाना रिलीज़ किया है. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार की शाम ब्रावो का गाना शेयर किया.

हेलीकॉप्‍टर 7 ने उड़ान भर ली है- CSK 

CSK ने ब्रावो के गाने को शेयर करते हुए लिखा, 'हेलीकॉप्‍टर 7 ने उड़ान भर ली है. ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट. हैप्‍पी बर्थडे एमएस धोनी.'

धोनी की उपलब्धियों पर बेस्ड है 'हेलीकॉप्‍टर 7 गाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रावो ने हेलीकॉप्‍टर 7 गाने में इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है. इस गाने में ब्रावो ने माही के संघर्ष से लेकर उनके ICC के तीनों खिताब जीतने तक का जिक्र किया है. यह किसी से छुपा नहीं है कि ब्रावो खुद धोनी के एक बड़े प्रशंसक हैं और आईपीएल में दोनों के बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है.

देखिए ब्रावो का हेलीकॉप्‍टर 7 गाना

गौरतलब है कि ब्रावो के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के इस गाने को शेयर करने के कुछ देर बाद ही ये वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लाखों लोग अब तक इस गाने को देख और शेयर कर चुके हैं. क्रिकेट में कई कीर्तिमान रचने वाले ब्रावो संगीत जगत में भी कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं. इससे पहले ब्रावो ने 'डीजे ब्रावो' नाम का गाना कम्पोज़ किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें- 

Happy Birthday MS Dhoni: ये 11 रिकॉर्ड्स बताते हैं कि टीम इंडिया को नहीं मिल सकता कोई दूसरा धोनी

स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर बोले- अगले सीजन से पहले 100 प्रतिशत फिट हो जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल
7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिली बंपर प्राइज मनी, फाइनल हारने पर इंग्लैंड भी मालामाल
W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
W, W, W, W... 'डबल हैट्रिक' से श्रीलंका के दासुन शनाका ने रचा इतिहास, हारा हुआ मैच जीत गई टीम
IND vs SL U19: 10 छक्के-चौके...राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली सबसे बड़ी पारी, मुश्किल समय में टीम इंडिया को संभाला
10 छक्के-चौके...राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली सबसे बड़ी पारी, मुश्किल समय में टीम इंडिया को संभाला
नेमार के बाद इस दिग्गज फुटबॉलर ने भी लिया संन्यास, विश्व कप में रोनाल्डो फैंस का भी टूटेगा दिल?
नेमार के बाद इस दिग्गज फुटबॉलर ने भी लिया संन्यास, विश्व कप में रोनाल्डो फैंस का भी टूटेगा दिल?

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
Embed widget