एक्सप्लोरर

स्टार ऑल-राउंडर डेविड विली चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल, खिलाड़ी ने भरी हामी

लिआम प्लंकेट के बाद डेविड विली यॉर्कशायर के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

नई दिल्ली: लिआम प्लंकेट के बाद डेविड विली यॉर्कशायर के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. केदार जाधव और मिचेल सैंटनर के टीम से नदारद होने के बाद स्टार ऑल-राउंडर डेविड विली अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे. काउंटी क्रिकेट क्लब यॉर्कशायर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टी की. डेविड विली से पहले काउंटी क्रिकेट के टॉम कुरेन और लियाम प्लंकेट भी आईपीएल में शामिल हो गए हैं. इससे पहले वाह क्रिकेट ने ये खबर थी कि चेन्नई सुपर किंग्स इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. चेन्नई उन्हें केदार जाधव की जगह टीम में लेना चाहती है. केदार टीम के मजबूत बल्लेबाजी स्तंभ थे लेकिन पहले ही मुकाबले में मुंबई के खिलाफ वो चोटिल हो गए थे. सोमवार को उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की भी खबर आ गई. केदार की जगह चेन्नई सुपर किंग्स किसी धाकड़ बल्लेबाज को टीम में शामिल करना चाहती थी और उनकी खोज यॉर्कशायर के डेविड विली पर जा कर खत्म हुई. विली और चेन्नई के बीच सारे पेपर वर्क हो चुके हैं. ये स्टार ऑल-राउंडर बाएं हाथ से तेज गेंदबाज़ी भी करता है. विली आईपीएल ऑक्शन में दो करोड़ बेस प्राइस पर उतरे थे लेकिन अनसोल्ड रहे थे. विली को इस वक्त का बेहतरीन टी 20 गेंदबाज कहा जाता है. इग्लैंड के लिए उन्होंने 20 मैच में 24 विकेट झटके हैं. उन्हें टी 20 क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए भी देखा गया है. विली इस सीज़न आईपीएल में इंग्लैंड की ओर से भाग लेने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं. खबरों के मुताबिक यॉर्कशायर के स्पिन दिग्गज आदिल रशीद भी आईपीएल में खेलने की योजना बना रहे हैं. यॉर्कशायर की टीम विली से पहले ही लियाम प्लंकेट को खो चुकी है जिसे दिल्ली डेयरडेविल्स ने कागिसो रबाडा की जगह टीम में शामिल किया था. 28 वर्षीय ये स्टार ऑल-राउंडर 147 टी20 मुकाबले खेल चुका है. जिसमें इन्होंने 24 के औसत से 2097 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं. वहीं गेंदबाज़ी में इन्होंने 143 विकेट चटकाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget