एक्सप्लोरर

Yuzvendra Chahal Interview: Yuzvendra Chahal के बारे में ये दिलचस्प बातें शायद ही जानते होंगे आप?

Yuzvendra Chahal Interview: कुछ वक्त पहले चहल (Yuzvendra Chahal) गौरव कपूर के चैट शो, 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' (Breakfast with Champions) में पहुंचे थे.

Yuzvendra Chahal Interview: युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रमुख सदस्यों में से एक बन गये हैं. गेंद के साथ उनकी विविधता और गति बल्लेबाजों को खूब परेशान करती थी. चहल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कई मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कुछ वक्त पहले चहल (Yuzvendra Chahal) गौरव कपूर के चैट शो, 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' (Breakfast with Champions) में पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों के बारे में बताया.

चहल ने खुलासा किया कि भारत के कप्तान विराट कोहली उन्हें बहुत प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के वर्कआउट रूटीन से काफी प्रभावित है. जिसे देखकर उन्होंने भी अपनी फिटनेस पर खासा काम किया. उन्होंने आगे कहा, "विराट भैया (बड़े भाई) मुझे बहुत प्रेरित करते हैं. मैदान पर और बाहर दोनों जगह, वह मेरी बहुत मदद करते हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी जिंदगी बदल गई है और मुझे फिट रहने की जरूरत है. अब मुझे पता है कि फिटनेस महत्वपूर्ण है. यहां तक ​​कि मैं भी वर्कआउट करने के बाद बेहतर महसूस करता हूं.''

चहल ने अपने क्रिकेटिंग हीरो के नाम का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि बड़े होने के दौरान शेन वार्न मेरे क्रिकेटिंग हीरो थे. सबसे पहले, मेरा एक्शन, अंडर 14 के दौरान समान था. हालांकि कुछ वक्त बाद मैंने एक्शन चेंज कर दिया था. चहल ने कहा कि वह भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, "वह हमेशा मेरे लिये मौजूद रहते हैं. मैं उनसे बात करने में सहज महसूस करता हूं."

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स के दोस्त हैं और इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. स्पिनर ने 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो में अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की. चहल ने कहा कि एक बार जब वह साइमंड्स से मिलने गए थे, तो उनकी पत्नी ने उनके लिए चहल की पसंदीदा डिश बटर चिकन पकाया था. उन्होंने कहा कि साइमंड्स उनके बहुत करीब हैं.

चहल का सीमित ओवरों के प्रारूप में अच्छा रिकॉर्ड है. उन्होंने 56 मैचों में 97 एकदिवसीय विकेट लिए हैं. वहीं, 49 टी-20 मैचों में 63 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी-20 पदार्पण किया. जिसके बाद से वह सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिये अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हैं.

ये भी पढ़ें:

Yuvraj Singh Interview: जब इंटरव्यू के दौरान Yuvraj Singh ने बताया था ये मजेदार किस्सा, जिसे जान हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

'हिटमैन' Rohit Sharma और Ritika Sajdeh की पहली बार ऐसे हुई थी मुलाकात, युवी ने दी थी धमकी !

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget