एक्सप्लोरर

David Warner Retirement: वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युवी ने शेयर की यादगार तस्वीरें, कैप्शन में लिखी इमोशनल कर देने वाली बात

David Warner: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया. इसके बाद फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी उनके शानदार प्रदर्शन को याद कर रहे हैं.

Yuvraj Singh on David Warner Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहे हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के रन मशीन डेविड वॉर्नर का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें सुपर-8 मुकाबले में भारत से करारी हार और बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल से बाहर होने  के बाद संन्यास की घोषणा की. जिसके बाद उनके फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी उनके शानदार खेल को याद कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में युराज सिंह का नाम भी जुड़ गया है.

डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युवी का भावुक संदेश
भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश लिखकर उन्हें याद दिलाया कि जिंदगी का खेल यही है.

युवराज ने लिखा- "कोई भी शांत विदाई पसंद नहीं करता, लेकिन यही तो जिंदगी का खेल है. यार डेविड वॉर्नर शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं! मैदान पर छक्के लगाने से लेकर बॉलीवुड के डायलॉग मारने तक, आपने सब कुछ असली वॉर्नर स्टाइल में किया है."

युवराज ने आगे लिखा- "एक खतरनाक बल्लेबाज, एक मजेदार साथी और मैदान के अंदर और बाहर एक सच्चे मनोरंजनकर्ता. आपके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना खुशी की बात थी यार. शुभकामनाएं लीजेंड और अपने प्यारे परिवार के साथ आराम के समय का मजा लें."

डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट परफॉर्मेंस
डेविड वॉर्नर ने अब तक 383 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं. इसमें 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच शामिल हैं. जिसमें उन्होंने कुल 18,995 रन बनाए हैं.

  • टेस्ट: डेविड वॉर्नर ने कुल 112 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 112 टेस्ट मैचों में उन्होंने 70.2 की स्ट्राइक रेट से 8786 रन बनाए हैं. इसमें 37 अर्धशतक और 26 शतक शामिल हैं. टेस्ट में डेविड वॉर्नर का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 335 रन है.
  • वनडे: डेविड वॉर्नर ने कुल 161 वनडे मैच खेले हैं. इन 161 वनडे मैचों में उन्होंने 97.3 की स्ट्राइक रेट से 6932 रन बनाए हैं. इसमें 33 अर्धशतक और 22 शतक शामिल हैं. वनडे में डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर 179 रन है.
  • टी20 इंटरनेशनल: डेविड वॉर्नर ने 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन 110 मैचों में उन्होंने 142.5 की स्ट्राइक रेट से 3277 रन बनाए हैं. इसमें 28 अर्धशतक और एक शतक शामिल है. टी20 इंटरनेशनल में डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन है.

यह भी पढ़ें:
David Warner: ऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर की जगह लेगा यह स्टार बल्लेबाज, IPL में गेंदबाजों को मार-मारकर बना दिया था भूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget