एक्सप्लोरर

David Warner: ऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर की जगह लेगा यह स्टार बल्लेबाज, IPL में गेंदबाजों को मार-मारकर बना दिया था भूत

David Warner: डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. संन्यास के बाद वॉर्नर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम में उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा.

David Warner Retirement: ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस बार डेविड वॉर्नर (David Warner) का बल्ला कुछ खास नहीं चला. अब डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर ऐसी स्टोरी पोस्ट की है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक युग का अंत होने वाला है. इस इंस्टाग्राम स्टोरी में डेविड वॉर्नर के साथ युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) नजर आ रहे हैं.

वॉर्नर ने मैकगर्क के साथ की पार्टी
T20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 चरण में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इसके बाद वॉर्नर को युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क के साथ पार्टी करते देखा गया. वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो और मैकगर्क एक साथ बियर पी रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि मैकगर्क इस वर्ल्ड कप में सिर्फ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ गए थे.

David Warner: ऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर की जगह लेगा यह स्टार बल्लेबाज, IPL में गेंदबाजों को मार-मारकर बना दिया था भूत

वॉर्नर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- "अब तुम्हारी बारी चैंपियन." ये एक तरह से वॉर्नर द्वारा मैकगर्क को शुभकामनाएं थीं. वॉर्नर ने बता दिया कि उनके बाद मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया में उन्हें रिप्लेस करेंगे. वॉर्नर ने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. हालांकि, उन्होंने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी के लिए दरवाजा खुला रखा है, ये कहते हुए कि अगर ऑस्ट्रेलिया को उनकी जरूरत होगी तो वो उपलब्ध रहेंगे.

लीग मैचों में खेलेंगे वार्नर
ऐसा कहा जा रहा है कि डेविड वॉर्नर भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) समेत दुनिया की कई क्रिकेट लीग खेलेंगे. आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर ने 8 मैचों में 134.40 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया.

डेविड वॉर्नर के पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 184 मैच खेले हैं. इन 184 मैचों में उन्होंने 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6565 रन बनाए हैं. इसमें 62 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं.

जेक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल प्रोफाइल
वहीं जेक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं. इन 9 मैचों में उन्होंने 234.04 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. इसमें 32 चौके और 28 छक्के शामिल हैं. आपको बता दें कि जेक फ्रेजर मैकगर्क और डेविड वॉर्नर आईपईएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे.

यह भी पढ़ें:
AFG vs BAN: अफगान की जीत में शामिल है Gulbadin Naib की ऑस्कर विनिंग एक्टिंग? पेनाल्टी को लेकर उठी बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget