एक्सप्लोरर

यूसुफ पठान बोले- इतनी जल्दी मैदान से दूर जाने वाला नहीं हूं

युसूफ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वह यहां चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा हैं.

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान का कहना है कि भले ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन वह इतनी जल्दी मैदान से दूर जाने वाले नहीं है और लोग आगे भी उन्हें मैदान पर देखेंगे.

युसूफ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वह यहां चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा हैं. युसूफ ने कहा कि इतने दिनों बाद टीम के पुराने साथी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलना उनके लिए सुखद है.

यूसुफ ने कहा, "मैं अपने करियर से काफी खुश हूं, मैंने काफी कुछ हासिल किया है और मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा. यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मैं उन लोगों के साथ एक बार फिर खेल रहा हूं जिनके साथ मैंने विश्व कप जीता था. मैं काफी खुश हूं कि मुझे एक बार फिर इरफान पठान और इन सभी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला." उन्होंने कहा, "मैं मैदान पर ही रहना चाहूंगा और मैं इतनी जल्दी मैदान से दूर होने वाला नहीं हूं और लोग मुझे आगे भी खेलते हुए देखेंगे. मेरे कुछ लक्ष्य है जिसे अभी मुझे पूरा करना है."

यह पूछे जाने पर कि उनके रिटायरमेंट के बाद क्या प्लान है. इस पर पूर्व ऑलराउंडर ने बताया कि वह आगे अन्य लीग में खेलेंगे, लेकिन यह उपलब्धता पर निर्भर करता है.

यूसुफ आईपीएल में लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे, जिसने दो बार आईपीएल का खिताब जीता. उन्होंने कहा कि जो बेंच मार्क पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने सेट किया था, मौजूदा टीम को उसे आगे ले जाने की जरुरत है.

युसूफ ने कहा, "हमने सात साल में दो बार खिताब जीता और गंभीर और टीम ने फ्रेंचाइजी के लिए स्टेंर्डड तय किया था और मौजूदा टीम को लय बरकार रखते हुए आगे भी जीत हासिल करनी चाहिए और एक उदाहरण पेश करना चाहिए जैसा गंभीर की टीम ने किया था."

कोरोना के कारण बायो बबल में रहने को लेकर उन्होंने कहा, "क्रिकेट के मैदान पर वापस आना सुखद है. इतने समय बाद साथ में रहना अच्छा है. बायो बबल में रहना समय की मांग है. परिस्थति के हिसाब से लोगों को रहना पड़ता है और यही जीवन हमें सिखाता है. हो सकता है यह पहली और आखिरी बार हो."

यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे मुकाबलों में 810 रन बनाए और 33 विकेट लिए जबकि टी20 में उन्होंने 22 मैचों में 236 रन बनाए और 13 विकेट लिए. यूसुफ ने आईपीएल में 174 मैच खेले और 3204 रन बनाए तथा 42 विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget