एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इम्पैक्ट प्लेयर से लेकर टाइम आउट तक, साल 2023 में इन नए नियमों ने क्रिकेट को बदला

Cricket Rules: क्रिकेट जगत में इस साल से इम्पैक्ट प्लेयर्स से लेकर बॉलर्स टाइम आउट जैसे कुछ नए नियम आए. इन नियमों से यह खेल काफी कुछ बदला है.

Cricket Rules In 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल धमाकेदार रहा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, एशेज और फिर एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप तक एक के बाद एक कई बड़े टूर्नामेंट हुए. इस लाजवाब क्रिकेटिंग ईयर में क्रिकेट से जुड़े कुछ नए नियम भी आए, जिनसे इस खेल में और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ी.

इम्पैक्ट प्लेयर: BCCI ने इस साल IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू कर दिया. पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इस नियम का ट्रायल हुआ था. IPL में इस नियम के आने के बाद दुनिया भर की कई लीग्स में यह देखने को मिला. इस नियम के मुताबिक, एक टीम 11 की जगह पर 12 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. यानी वह बीच में एक बार अपने एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है. हालांकि अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में ये नियम लागू नहीं हुआ है.

सॉफ्ट सिग्नल: अंपायरिंग नियमों में एक अहम बदलाव हुआ. ICC ने फील्ड अंपायर की ओर से थर्ड अंपायर को दिए जाने वाले सॉफ्ट सिग्नल को हटा दिया. पहले कोई खिलाड़ी मैदान में कैच आउट होता था और अंपायर उस पर फैसला नहीं ले पाते थे, तो वो अपना सॉफ्ट सिग्नल देकर थर्ड अंपायर से मदद मांगते थे. इस दौरान अगर थर्ड अंपायर भी फैसला नहीं ले पाता था तो सॉफ्ट सिग्नल ही नतीजा होता था. अब फील्ड अंपायर को सॉफ्ट सिग्नल नहीं देना होता है, थर्ड अंपायर ही इस पर फैसला लेते हैं.

अनलिमिटेड सुपर ओवर: टी-20 क्रिकेट की तरह ही इस साल से वनडे क्रिकेट में भी अनलिमिटेड सुपर ओवर नियम लागू कर दिया गया. यानी अगर कोई मुकाबला टाई होने पर सुपर ओवर भी टाई हो जाए तो तब तक सुपर ओवर खेले जाते रहेंगे, जब तक कि नतीजा न निकल जाए.

टाइम आउट: ICC ने गेंदबाजों के लिए भी टाइम आउट नियम बनाया. इसके तहत, एक ओवर के खत्म होने और दूसरे ओवर की शुरुआत के बीच अगर 60 सेकंड से ज्यादा वक्त जाया होता है तो दो बार तो केवल चेतावनी मिलेगी लेकिन तीसरी बार गेंदबाजी करने वाली टीम पर पेनल्टी लगेगी. यहां दूसरी टीम को अतिरिक्त 5 रन मिल जाएंगे. फिलहाल ये नियम केवल वनडे और टी20 फॉर्मेट में ही लागू होगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: केएल राहुल के शतक पर देखने लायक थे भारतीय खिलाड़ियों के रिएक्शन, विराट कोहली भी खूब गदगद हुए; देखें वीडियो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget