एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: 2048 रन, 8 शतक, 10 अर्धशतक, प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप...विराट कोहली के लिए शानदार रहा यह साल

Virat Kohli: विराट कोहली के लिए 2023 का साल शानदार रहा है. उन्होंने इस साल अपने आखिरी मैच में भी शानदार पारी खेली. आइए हम आपको 2023 में विराट कोहली द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड दिखाते हैं.

Virat Kohli Record: विराट कोहली 2019 से 2022 के बीच में अपने बुरे फॉर्म से जूझ रहे थे. एक वक्त था जब विराट कोहली हर दूसरे-तीसरे मैच में शतक लगाते थे, लेकिन इन तीन सालों में विराट कोहली के बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं आया था, लेकिन कहते हैं कि कोई बड़ा खिलाड़ी जब वापसी करता है तो पहले से भी ज्यादा खतरनाक बन जाता है.

ऐसा ही कुछ विराट कोहली के साथ भी हुआ. विराट कोहली ने 2022 के टी20 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी, और उसके बाद लगातार हर फॉर्मेट में रन बनाते रहे. साल 2023 विराट कोहली के लिए काफी यादगार साल रहा, इस साल विराट कोहली ने 2000 से ज्यादा रन, 8 शतक, 10 अर्धशतक, वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन समेत कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए हम आपको विराट कोहली द्वारा 2023 में बनाए गए रिकॉर्ड की बात करते हैं.

2023 में विराट कोहली की उपलब्धियां

  • 2048 रन बनाए
  • 10 शतक लगाए
  • 8 अर्धशतक लगाए
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए
  • आईपीएल में 639 रन बनाए
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए
  • किसी एक वर्ल्ड कप सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
  • वनडे में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा
  • वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 50वां शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
  • बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 की आखिरी पारी में भी 76 रनों की पारी खेली, और अकेले अंत तक टीम के लिए लड़ते रहे

2023 में बनाए 2000 से ज्यादा रन

विराट कोहली ने 2023 में कुल 36 पारियां खेली हैं. इन 36 पारियों में कोहली ने कुल 2048 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली का औसत 66.06 का रहा है. साल 2023 में विराट कोहली ने कुल 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. 

इसके अलावा विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में भी शुभमन गिल के बाद सबसे ज्यादा 639 रन बनाए. वर्ल्ड कप 2023 में भी विराट कोहली ने 11 मैचों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे. इसके लिए विराट कोहली के प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप का खिताब भी मिला.

यह भी पढ़ें: AUS vs PAK 3rd Day Highlights: पाकिस्तान ने की वापसी, लेकिन मार्श का कैच छोड़ना पड़ा महंगा; ऑस्ट्रेलिया को मिली 241 रन की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget