एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ऋषभ पंत से कम नहीं हैं यशस्वी जायसवाल, दिग्गज खिलाड़ी ने भी माना लोहा

IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 76 रन की नाबाद पारी खेली. जायसवाल की इस पारी के बाद उनकी तुलना ऋषभ पंत से हो रही है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 70 गेंद में 76 रन की नाबाद पारी खेलकर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है. धमाकेदार पारी के बाद यशस्वी जायसवाल की तुलना ऋषभ पंत के साथ हो रही है. भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने तो ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के खेल में समानता होने का दावा किया है. जायसवाल और अश्विन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत पहले टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड से महज 127 रन पीछे है और उसके हाथ में 9 विकेट बाकी हैं.

246 रन पर इंग्लैंड की पारी सिमटने के बाद जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई. 6.3 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 के पार हो गया था. जायसवाल की पारी का ही प्रभाव रहा कि इंग्लैंड को मैच में वापसी करने का मौका नहीं मिला. दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 119 रन है. अश्विन ने भारत की बेहतर स्थिति का श्रेय यशस्वी जायसवाल को दिया है.

अश्विन ने जायसवाल के खेल को पंत के जैसा बताया है. जायसवाल के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, ''इस लेवल पर क्रिकेट खेलने की यही खूबसूरती है. कोई आता है जो सिस्टम के अनुसार नहीं खेलता और वो किसी तरह का बोझ नहीं ढो रहा होता है. जायसवाल के लिए आईपीएल शानदार रहा. इसके बाद जायसवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया. वो ऐसा खिलाड़ी बन रहा है जो कि कुछ भी गलत नहीं करता. टेस्ट क्रिकेट को जायसवाल ने शानदार तरीके से लिया. वो फीयरलैस क्रिकेट खेल रहा है और उसके पास शानदार शॉट्स हैं.''

पंत के जैसा है जायसवाल का खेल

अश्विन ने आगे कहा, ''मुझे जायसवाल का खेल देखते हुए काफी मजा आ रहा है. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं पंत को खेलते हुए देख रहा हूं. दोनों एक जैसे तरीके से बल्लेबाजी करते हैं. लेफ्ट ऑर्म स्पिनर के खिलाफ तो दोनों का तरीका बिल्कुल ही एक जैसा है. जायसवाल के पास बहुत सारे शॉट्स हैं और उसका खेलने का तरीका लाजवाब है.''

बता दें कि यशस्वी जायसवाल महज 5वां टेस्ट खेल रहे हैं और वह एक शतक के अलावा दो अर्धशतक लगा चुके हैं. सबसे खास बात है कि जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में करीब 61 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और शुरुआत में ही विरोधी टीम के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल देते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget