एक्सप्लोरर

40 ओवर के मैच में 13 साल के इस बल्लेबाज़ ने बनाए 508 रन, सचिन-कोहली, गावस्कर-धोनी कोई नहीं कर सका ऐसा

Inter School Cricket: यश चावड़े ने सरस्वती विद्याल की ओर से खेलते हुए 40 ओवर के क्रिकेट मैच में सिद्धेश्वर विद्यालय के खिलाफ 508 रन की नाबाद पारी खेली.

Yash Chawde's Record Knock: नागपुर में खेले जा रहे अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 वर्षीय यश चावड़े (Yash Chawde) ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली है. यश ने महज 178 गेंद पर नाबाद 508 रन जड़ डाले. उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 99 बाउंड्रीज़ जमाई, इनमें 18 छक्के और 81 चौके शामिल रहे. कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर किसी भी स्तर और फॉर्मेट के क्रिकेट में यश 10वें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 500+ रन की पारी खेली है.

यश चावड़े सरस्वती विद्यालय के सलामी बल्लेबाज और कप्तान हैं. यहां उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 714 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. यश चावड़े (508) के साथ उनके जोड़ीदार तिलक वाकोड़े ने भी 127 रन की नाबाद पारी खेली. बाकी रन एक्स्ट्रा से आए.

715 रन के लक्ष्य के जवाब में सिद्धेश्वर विद्यालय की टीम ने महज 5 ओवर में ही 9 रन पर 9 विकेट गंवा दिए. उनका एक बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट भी हुआ. इस तरह सरस्तवी विद्यालय ने यह मैच रिकॉर्ड 705 रन से जीता. 

500+ रन जड़ने वाले 10वें बल्लेबाज
क्रिकेट स्टेटिशियन मोहनदास मेनन ने TOI के साथ बातचीत में बताया है, 'मेरे रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यश चावड़े सभी उम्र, स्तर और फॉर्मेट के क्रिकेट में 10वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 500 रन के आंकड़े को पार किया है. इस लिस्ट में पांच खिलाड़ी भारतीय रहे हैं. प्रणव धनवड़े (1009 रन), प्रियांशु मोलिया (556 रन), पृथ्वी शॉ (546 रन), डेडी हावेवाला (515 रन) और यश चावड़े (508 रन) ने एक पारी में 500+ रन बनाए हैं.' 

मोहनदास मेनन के मुताबिक, अंडर-15 इंटर स्कूल टूर्नामेंट में यश चावड़े दूसरे सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं. यहां पहले नंबर पर श्रीलंका के चिराथ सेलेपेरुमा का नाम आता है. चिराथ ने अगस्त 2022 में 553 रन की नाबाद पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें...

Cricket Records: यहां भी सचिन से पीछे हैं विराट, मास्टर ब्लास्टर के नाम दर्ज है एक साल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget