एक्सप्लोरर

भारत ने इंग्लैंड को दिया बड़ा झटका, चौथा टेस्ट ड्रा होने के बाद पूरी तरह बदली WTC की लेटेस्ट रैंकिंग, देखें कौन कहां

WTC Points Table 2025-2027: भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ. इस मैच के बाद देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में क्या बदलाव हुआ.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ. भारत के लिए दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों (शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर) ने शतक जड़ा, जबकि केएल राहुल ने 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि एक समय ऐसा था जब लगा था कि इंग्लैंड इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों के संघर्ष ने इस टेस्ट को ड्रा कराया. देखें इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में कौन सी टीम किस पोजीशन पर है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी. ये समय था जब कन्फर्म हो गया था कि अब भारत इस टेस्ट को जीत तो नहीं सकती लेकिन ड्रा करना भी बहुत मुश्किल हो सकता है. फिर भारत की दूसरी पारी में पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाज (यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन) आउट हो गए. लेकिन इसके बाद इंग्लिश गेंदबाज विकेट को तरसते हुए नजर आए.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रा होने के बाद WTC अंक तालिका

भारत ने चौथे टेस्ट को ड्रा पर समाप्त कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. चौथे टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड टॉप 2 में आ सकती थी लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर ही है. इंग्लैंड के 4 मैचों में 2 जीत, 1 ड्रा और 1 हार के साथ 26 अंक हैं. भारतीय टीम भी पहले की तरह चौथे नंबर पर है. भारत के 4 मैचों में 1 जीत, 1 ड्रा और 2 हार के बाद 16 अंक हैं.

चौथा ड्रा होने के बाद भारत और इंग्लैंड को 4-4 अंक मिल गए हैं. बता दें कि टेस्ट में जीतने वाली टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 12 अंक मिलते हैं, अगर टेस्ट टाई होता है तो 6-6 अंक मिलते हैं. और अगर टेस्ट ड्रा होता है तो 4-4 अंक मिलते हैं. लेकिन डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में टीमों की पोजीशन अंक से नहीं बल्कि जीत प्रतिशत से निर्धारित की जाती है.

WTC अंक तालिका 2025-27 (टॉप टीमें और जीत प्रतिशत)

  1. ऑस्ट्रेलिया- 100.00 
  2. श्रीलंका- 66.67
  3. इंग्लैंड- 54.17
  4. इंडिया- 33.33
  5. बांग्लादेश- 16.67
  6. वेस्टइंडीज- 00

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी और 5वां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 'द ओवल' में खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हैं, अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती लेकिन उसे सीरीज बचाने के लिए आखिरी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget