एक्सप्लोरर

WTC Final: क्या बारिश के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी टीम इंडिया? फील्डिंग कोच ने दिया ये जवाब

टीम इंडिया ने गुरूवार को ही खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था. लेकिन पहले दिन बारिश के कारण मुकाबले का टॉस नहीं हो सका. ऐसे में कप्तान विराट कोहली के पास अंतिम एकादश बदलने का मौका है.

भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश से धुलने के बावजूद भी टीम पहले से घोषित प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर सकती है. उन्होंने कहा कि भारत के पास विकल्प मौजूद है, लेकिन मेरा मानना है टीम में बदलाव नहीं किया जाएगा. 

बता दें कि टीम इंडिया ने इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए एक दिन पहले यानी गुरूवार को ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था. लेकिन पहले दिन बारिश के कारण मुकाबले का टॉस नहीं हो सका. ऐसे में कप्तान विराट कोहली के पास अंतिम एकादश बदलने का मौका है. हालांकि, न्यूजीलैंड ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है. 

श्रीधर ने मीडिया से कहा, "मेरे ख्याल से जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया गया है, उसे वातावरण और पिच को देखते हुए ही चुना गया है. मेरे अनुसार यह वो प्लेइंग इलेवन है जो किसी भी परिस्थिति में बेहतर कर सकती है. यह मेरा मानना है."

हालांकि, श्रीधर ने कहा कि भारत के पास विकल्प उपलब्ध है. उन्होंने कहा, "टॉस अभी नहीं हुआ है, तो अगर ऐसा कोई फैसला लेना पड़ा तो यह टॉस के समय लिया जा सकता है."

वहीं न्यूजीलैंड के उपकप्तान टॉम लाथम ने कहा, "हमने अभी तक प्लेइंग इलेवन पर फैसला नहीं किया है. एक बार फिर हम विकेट को देखेंगे और फिर इस पर फैसला लेंगे. केन विलियमसन कप्तान होंगे और मुख्य कोच गैरी स्टेडी के पास कुछ प्लान है लेकिन हमें देखना होगा."

फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget