एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270 रनों पर की घोषित, भारत को मिला 444 रनों का विशाल लक्ष्य

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में अपनी दूसरी पारी को 270 रनों पर घोषित करते हुए भारतीय टीम को 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है.

India vs Australia, WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे दिन दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी 270 रनों पर घोषित कर दी. इसी के साथ अब इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 444 रनों का लक्ष्य मिला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में एलेक्स कैरी के बल्ले से नाबाद 66 रनों की पारी देखने को मिली. भारत की तरफ से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मार्नश लाबुशेन के रूप में टीम ने अपना चौथा विकेट 124 के स्कोर पर गंवा दिया. लाबुशेन को 41 के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद कैमरन ग्रीन ने एलेक्स कैरी के साथ संभलकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी गति के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. इसी बीच रवींद्र जडेजा की एक गेंद पर ग्रीन बोल्ड आउट हो गए. कैरी और ग्रीन के बीच में 43 रनों की साझेदारी देखने को मिली.

एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की स्थिति को किया बेहद मजबूत

कैमरन ग्रीन के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल स्टार्क ने एलेक्स कैरी का बखूबी साथ दिया. दोनों ने कमजोर गेंदों पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. स्टार्क और कैरी के बीच 7वें विकेट के लिए 120 गेंदों में 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. स्टार्क 57 गेंदों में 41 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

मिचेल स्टार्क के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. हालांकि वह सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 270 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी को घोषित कर दिया. भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 3 जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने 2-2 वहीं मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया.

यह भी पढे़...

Arshdeep Singh: काउंटी चैंपियनशिप में केंट के लिए खेलेंगे अर्शदीप सिंह, जानिए कब होगा डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget