एक्सप्लोरर

WTC Final 2025 : लॉर्ड्स में पहली बार इतिहास रचने उतरेंगी ऑस्ट्रलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें, कैसे जानिए

यह मैच 11 जून से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर शुरू होने वाला है. इस मैच में ट्रॉफी कोई भी टीम जीते, नया इतिहास रचा जाना तय है.

WTC Final 2025 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल एक ऐतिहासिक मुकाबला बनने जा रहा है, जिसमें दो दमदार टीमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला आज यानी 11 जून से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर शुरू होने वाला है. इस मैच में ट्रॉफी कोई भी टीम जीते, नया इतिहास रचा जाना तय है.

ऑस्ट्रेलिया, जो डब्ल्यूटीसी की मौजूदा चैंपियन है, लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पैट कमिंस की अगुवाई में अगर कंगारू टीम खिताब बचाने में सफल होती है, तो ऑस्ट्रलिया इतिहास में पहली ऐसी टीम होगी जिसने दो बार WTC फाइनल अपने नाम करेगा.

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है और वह इस मौके को बिलकुल भी गंवाना नही चाहेगी. साउथ अफ्रीका अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है. प्रोटियाज टीम ने लगातार सात टेस्ट मैच जीतकर इस फाइनल तक का सफर तय किया है और पूरी टीम एक अलग लय और आत्मविश्वास में नजर आ रही है.

कौन सी टीम मारेगी बाजी

ऑस्ट्रेलिया की टीम यह फाइनल खेलने अपने अनुभव के दम पर उतरेगी. टीम में ऐसे चार गेंदबाज़ हैं जो देश के टॉप-10 टेस्ट विकेटटेकर्स की लिस्ट में आते हैं. ये खिलाड़ी हैं नाथन लियोन जिन्होंने 553 विकेट लिए हैं, मिचेल स्टार्क जिनके नाम 382 विकेट हैं, पैट कमिंस जो अबतक 294 विकेट ले चुके हैं और जोश हेज़लवुड जो 279 विकेट हासिल कर चुके हैं. इन सभी गेंदबाजों का अनुभव किसी भी दबाव में टीम को बाहर निकाल सकता है.

दूसरी ओर है साउथ अफ्रीका की टीम की भी गेंदबाजी यूनिट में दम है. इस टीम के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, जो ख्वाजा बार-बार को 10 टेस्ट मैचों में 5 बार आउट करके पवेलियन की राह दिखा चुके हैं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को शुरुआती झटके देने का दम रखते हैं.

स्टीव स्मिथ भी इस फाइनल मैच में एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं. भले ही स्मिथ ने मार्च के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हों, लेकिन लॉर्ड्स जैसे मैदान में उनका टेस्ट औसत लगभग 58 का है. उन्होंने हाल ही में 10,000 टेस्ट रन का विशाल आंकड़ा पूरा किया है,जो अकेले दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम के कुल रनों के बराबर हैं। पिछले 5 टेस्ट मैचों में वह 4 शतक भी जड़ चुके हैं.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर सवाल भी हैं, जैसे एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ख्वाजा और कोनस्टास जैसे खिलाड़ी काफी समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (WTC Final 2025):

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ,ट्रैविस हेड,ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन,जोश हेज़लवुड

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम,रयान रिकेलटन,वियान मुल्डर,ट्रिस्टन स्टब्स,डेविड बेडिंघम,काइल वेरिन,मार्को जानसन,केशव महाराज,कैगिसो रबाडा,लुंगी एनगिडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget