एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग को दिया उन्हीं की भाषा में जवाब, कह दी यह बड़ी बात

IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने द ओवल मैदान पर खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में हालात को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी बताया था. अब इसपर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है.

Rohit Sharma Reaction On Ricky Ponting's Comment: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले पर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें इस समय टिकी हुई हैं. इस अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से माइंड गेम खेलने की शुरुआत हो चुकी है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने एक बयान में कंगारू टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी बताया था. अब इसपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा माकूल जवाब दिया है.

रिकी पोंटिंग ने इस मैच को लेकर अपने दिए बयान में कहा था कि ओवल के हालात देखते हुए यहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है. अब इसी को लेकर जब रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा कि इन बयानों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.

रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा कि रिकी पोंटिंग ने जो कहा वह उनकी सोच है. हालात किसे लाभ पहुंचायेंगे तो मैच में ही पता चल पायेगा. जो लोग मैच देखते हैं, दिग्गज हैं उनकी अपनी सोच है. सभी फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले काफी बातें करेंगे. लेकिन अगर मैं सच कहूं तो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम जानते हैं कि हमारे लिए क्या दांव पर है और टीम को क्या करना है.

पिच देखकर हम करेंगे टीम का चयन

इस अहम मुकाबले के लिए टीम चयन पर रोहित शर्मा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम पिच देखने को बाद इसपर फैसला करेंगे. आज पिच कुछ अलग तरह का दिख रगा तो कल कुछ अलग हो सकता है. ऐसे में आपको अपनी टीम चुनने के लिए कल टॉस के समय तक इंतजार करना होगा. ओवल के मैदान पर जून के महीने में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया. लेकिन काउंटी के कुछ मैच जरूर हुए हैं. इसीलिए हम यहां की परिस्थितियों को काफी अच्छी तरह से जानते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final: फाइनल में खराब प्रदर्शन से टेस्ट टीम से कट सकता है इन खिलाड़ियों का पत्ता, लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget