एक्सप्लोरर

WTC Final: अश्विन को प्लेइंग इलेवन में न देख रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, कहा- यह भारत की बड़ा गलती है...

Ricky Ponting: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग का मानना है कि भारत ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर गलती कर दी है. बता दें कि भारतीय टीम ने WTC Final में चार पेसर का चुनाव किया है.

Ricky Ponting On Ashwin: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के रूप में चार पेसर शामिल किए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा के रूप में सिर्फ एक स्पिनर को चुना है. उन्होंने अश्विन को ड्रॉप कर दिया, जिसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने बड़ी गलती बताया है. 

रोहित शर्मा ने कंडीशन को देखते हुए 4 तेज़ गेंदबाज़ों को टीम में शामिल करने का फैसला किया. लेकिन पहले दिन का खेल खत्म होने तक तेज़ गेंदबाज़ खासे कारगर नहीं दिखे. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 327 रन बोर्ड पर लगा लिए. इसी बीच रिकी पोंटिंग ने आईसीसी से बात करते हुए कहा कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में ना शामिल करना भारत की ओर से गलती है. 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, “जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा ओवल की इस पिच में टर्न आने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के पास अपने लाइनअप में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, जो रवि अश्विन को पसंद होंगे. मुझे लगता है कि ये भारत की ओर से गलती थी.”

क्या रहा मैच में पहले दिन का हाल?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय टीम को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पहला विकेट दिलाया. उन्होंने बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा को बिना खाता को खेले ही आउट कर दिया. इसके बाद 22वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरे ओपनर वॉर्नर 43 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे. वॉर्नर को शार्दुल ठाकुर ने चलता किया.

फिर दूसरे सेशन की पहली गेंद पर मार्नस लाबुशेन 26 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर चलता किया. इसके बाद नंबर चार और पांच पर बल्लेबाज़ी करते हुए स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 251 रनों की साझेदारी कर ली है. पहला दिन खत्म होने तक ट्रेविस हेड 146* और स्टीव स्मिथ 91* रनों के निजी स्कोर पर नाबाद थे. 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: भारत के इस राज्य में वर्ल्ड कप के मुकाबले नहीं खेलना चाहता है पाकिस्तान? पढ़ें क्या है नया विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget