एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के खिलाफ बोलकर मुश्किल में फंसे रिद्धिमान साहा, BCCI करेगी पूछताछ !

रिद्धिमान साहा ने अपने चयन को लेकर कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और सौरव गांगुली के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा सार्वजनिक किया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) से राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर की गई टिप्पणी के लिये स्पष्टीकरण मांग सकता है, क्योंकि उसे लगता है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के कारण उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है.

बता दें कि 37 साल के साहा को जब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया तो उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ और बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा के साथ हुई बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था. 

केंद्रीय अनुबंध में ग्रुप बी में शामिल साहा के बारे में पता चला है कि उन्होंने नियम 6.3 का उल्लंघन किया है. इस नियम के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी खेल, अधिकारियों, खेल में हुई घटनाओं, प्रौद्योगिकी के उपयोग, चयन मामलों या खेल से संबंधित किसी भी अन्य मामले के बारे में किसी तरह के मीडिया में ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा जो बीसीसीआई की राय में प्रतिकूल है या खेल, टीम या बीसीसीआई के हित में नहीं है. 

गौरतलब है कि रिद्धिमान साहा ने अपने चयन को लेकर कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और सौरव गांगुली के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा सार्वजनिक किया था. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, हां, ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई ऋद्धिमान से पूछे कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के बावजूद उन्होंने चयन मामलों पर क्यों बात की.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साहा को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था. उनकी जगह आंध्रा के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है. 

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL: ईशान किशन ने खोला सफलता का राज़, बोले- रोहित सर की सलाह काम आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास
अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget