एक्सप्लोरर

WPL Auction 2023: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात! जानिए कौन बिक सकता है सबसे महंगा?

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी आज यानी 13 फरवरी को मुंबई में होनी है. जानिए ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो सकती है.

WPL Auction: वीमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी को मुंबई में आयोजित की जाएगी, जिसका सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं WPL के पहले संस्करण का आयोजन 6 मार्च से किया जाना है. ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

पहले संस्करण में 5 फ्रेंचाइजियों को खेलने की अनुमति मिली है, जिसमें एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ियों को ऑक्शन के दौरान शामिल किया जा सकता है. वीमेन्स प्रीमियर लीग के लिए विश्व क्रिकेट की कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं, जिनपर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वहीं नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए पैसों की बरसात कर सकती हैं.

इसके अलावा इस नीलामी के दौरान कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिनको भले ही पहले फैंस ने अधिक नहीं सुना लेकिन वो भी काफी महंगे में खरीदी जा सकती हैं. पिछले महीने खत्म हुए अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ युवा खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया उसमें से भी कुछ खिलाड़ी इस नीलामी प्रक्रिया में करोड़ो में बिक सकती हैं. नीलामी के शुरू होने से पहले जानिए ऑक्शन में किन किन खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है और कौन सबसे महंगा बिका सकता है.

1 - रिचा घोष

भारतीय टीम की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिचा घोष की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है. टी20 फॉर्मेट में अभी तक उन्होंने अपने पॉवर हिटिंग खेल के जरिए सभी को काफी प्रभावित किया है. रिचा ने अभी तक खेले 30 टी20 मैचों में 458 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.5 का देखने को मिला है. वहीं उनके बल्ले से 16 छक्के भी देखे जा चुके हैं. रिचा एक ऐसी खिलाड़ी मानी जाती हैं जो मैच को किसी भी कठिन परिस्थिति से निकालकर अपनी टीम को जीत दिला सकती हैं. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें उनपर जरूर रहने वाली हैं. रिचा 50 लाख रुपए के बेस प्राइस में शामिल की गईं हैं.

2 – शेफाली वर्मा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पिछले कुछ सालों में शेफाली वर्मा ने अपने प्रदर्शन से जिस तरह सुर्खियां बटोरी वह शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी करने में कामयाब हो सका. शेफाली ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 21 वनडे, 52 टी20 मुकाबले खेलने के साथ 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं. स्वाभाविक तौर पर शेफाली एक आक्रामक ओपनिंग खिलाड़ी हैं और यदि विपक्षी टीम उनका विकेट जल्दी हासिल नहीं कर पाती है तो वह काफी तेजी से उनके हाथ से मैच को दूर कर देती हैं. शेफाली का अब तक टी20 फॉर्मेट में 134.47 का स्ट्राइक रेट देखने को मिला है.

3 – एश्ले गार्डनर

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक शानदार दबदबा देखने को मिला है और इसकी वजह उनकी टीम में एक से एक मैच विनर खिलाड़ियों का मौजूद होना है. इसी में एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्ले गार्डनर का है जो एक मध्यक्रम की बल्लेबाज होने के साथ शानदार ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी हैं. एश्ले को महिला बिग बैश लीग खेलने के अलावा द हंड्रेड में भी खेलने का अनुभव हासिल है. ऐसे में कोई भी फ्रेंचाइजी इस मैच विनर खिलाड़ी को लेकर पैसों की बरसात कर सकती है.

4 – मरिजाने केप्प

साउथ अफ्रीका महिला टीम की खिलाड़ी मरिजाने केप्प अपनी टीम के लिए सभी फॉर्मेट में बल्ले और गेंद दोनों से एक मैच विनर खिलाड़ी अभी तक रही हैं. मरिजाने केप्प ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 87 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने बल्ले से जहां 1120 रन बनाए हैं वहीं गेंद से 87 विकेट भी हासिल किए हैं. केप्प खेल को समझने के मामले में काफी शानदार मानी जाती हैं और हालात के अनुसार अपने खेल में बदलाव भी कर लेती हैं.

5 – किरन नवगिरे

इस खिलाड़ी का नाम अभी तक काफी कम क्रिकेट फैंस ने सुना होगा लेकिन किरन नवगिरे एक बेहद आक्रामक खिलाड़ी मानी जाती हैं. साल 2021-22 में खेली गई महिला सीनियर टी20 ट्रॉफी में किरन के बल्ले से 7 मैचों में 525 रन देखने को मिले थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 131.25 का था. नवगिरे शुरुआती ओवरों के दौरान काफी तेजी से रन बनाने के लिए पहचानी जाती हैं ऐसे में वह किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए शानदार ओपनिंग बल्लेबाज मानी जा सकती हैं.

यह भी पढ़े...

IND W vs PAK W: भारत के लिए गेम चेंजर साबित हुई 'गिटार वाली खिलाड़ी', पढ़ें पाकिस्तान के खिलाफ कैसे बदला मैच का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget