एक्सप्लोरर

WPL 2025 Auction: ऑक्शन में ये 4 खिलाड़ी बनीं करोड़पति, बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा मिला दाम, देखें पूरी लिस्ट

WPL 2025 Auction Top Buys: वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा का दाम मिला. ये प्लेयर्स बेस प्राइस से कई गुना महंगे दाम में बिकीं.

WPL 2025 Auction Top Buys: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का ऑक्शन खत्म हो चुका है. इसमें गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया. गुजरात ने ऑक्शन में 4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. वहीं यूपी वॉरियर्स ने सबसे कम 50 लाख रुपए खर्च किए. अब सभी पांचों फ्रेंचाइजी की टीमें तैयार हैं. WPL ऑक्शन में 4 खिलाड़ी ऐसी रहीं, जो कि करोड़पति बनी हैं. इसमें भारत की सिमरन शेख, जी कमलिनी और प्रेमा रावत शामिल हैं.

WPL ऑक्शन में गुजरात ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया. उसी ने दो सबसे महंगे खिलाड़ी भी खरीदे. गुजरात ने सिमरन शेख को 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा. सिमरन इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. वे डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलती हैं और कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. 

गुजरात ने खरीदे दो सबसे महंगे खिलाड़ी -

गुजरात ने सिमरन के साथ-साथ वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन पर भी भारी खर्च किया. डॉटिन को गुजरात ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. डॉटिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार कमाल दिखा चुकी हैं. वे हंड्रेड और वीमेंस बिग बैश लीग में भी अच्छा परफॉर्म कर चुकी हैं.

कमलिनी-प्रेमा को भी बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा मिला दाम -

जी कमलिनी भारत वीमेंस अंडर 19 टीम में खेल चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. कमलिनी को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा. उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस ने प्रेमा रावत के लिए खजाना खोला. प्रेमा को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा. प्रेमा का बेस प्राइस भी 10 लाख रुपए था.

WPL 2025 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी -

  • सिमरन शेख - 1.90 करोड़ रुपए - गुजरात जायंट्स
  • डिएंड्रा डॉटिन - 1.70 करोड़ रुपए - गुजरात जायंट्स
  • जी कमलिनी - 1.60 करोड़ रुपए - मुंबई इंडियंस
  • प्रेमा रावत - 1.20 करोड़ रुपए - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

 

यह भी पढ़ें : WPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 16 साल की बच्ची को बनाया करोड़पति, जानें धोनी वाली क्या है खूबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget