T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खास रिकॉर्ड बनाया है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें खास क्लब में शामिल करता है. रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की शानदार झलक देखने को मिली थी. हालांकि, यह रिकॉर्ड दुनिया का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक नहीं है, क्योंकि कई बल्लेबाज इससे भी कम गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं. इसके बाद युवा अभिषेक शर्मा ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया. उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में शतक पूरा किया. इस पारी के साथ अभिषेक भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक
रोहित और अभिषेक की ये पारियां इसलिए भी खास हैं क्योंकि दोनों ने बेहद कम गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया. रोहित ने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि अभिषेक ने 37 गेंदों में यह कारनामा किया.
सचिन के नाम सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज
वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और दिलचस्प रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. मास्टर ब्लास्टर अपने लंबे करियर में कई बार शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हुए. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए, जिसके कारण उनका नाम नर्वस नाइंटीज के इस रिकॉर्ड से जुड़ा हुआ है. सचिन के बाद इस मामले में कई बड़े बल्लेबाज आते हैं. न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन भी कई बार शतक से चूक चुके हैं. यही वजह है कि नर्वस नाइंटीज का आंकड़ा क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए एक अलग तरह की निराशा को दिखाता है. क्रिकेट में शतक बनाना जितना मुश्किल है, उतना ही दर्दनाक 90 रन के बाद आउट होना भी होता है. खासकर जब बल्लेबाज शानदार लय में हो और पूरी टीम उससे शतक की उम्मीद कर रही हो. सचिन का 28 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होना इसी बात को दिखाता है.
यह भी पढ़ें- 13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका





















