एक्सप्लोरर

WPL 2023 Viewership: वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन ने तोड़े व्यूवरशिप के सारे रिकार्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा लाइव

Jio Cinema: जियो सिनेमा ने कुल 12 भाषाओं में वीमेंस प्रीमियर लीग के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग दिखाया. वहीं, इस टूर्नामेंट ने व्यूवरशिप के मामले में वीमेंस टूर्नामेंट के सारे पिछले रिकार्ड तोड़ दिए.

WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला सीजन अपने नाम कर लिया. वहीं, वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन ने व्यूवरशिप के मामले में कई रिकार्ड तोड़ दिए. दरअसल, रविवार को मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी. इस फाइनल मैच को दुनियाभर के 10 मिलियन नए फैंस ने जियो सिनेमा पर लाइव देखा. यह किसी भी वीमेंस टूर्नामेंट का रिकार्ड है. अब तक किसी वीमेंस टूर्नामेंट को इतने तादाद में फैंस ने लाइव नहीं देखा था.

10 मिलियन से अधिक लोगों ने औसतन 50 मिनट से ज्यादा 4K में देखा

वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल मुकाबले को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने औसतन 50 मिनट से ज्यादा 4K में देखा. दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट्स-18 पर किया गया. जबकि इस टूर्नामेंट के लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त फैंस ने जियो सिनेमा पर उठाया. वहीं, जियो सिनेमा ने हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 12 भाषाओं में वीमेंस प्रीमियर लीग के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग दिखाया. जियो सिनेमा पर फैंस ने अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती. भोजपुरी, पंजाबी, ओडिया, बंगाली, तमिल, तेलुगू. मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में वीमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले का लुफ्त उठाया.

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने किया अपने नाम

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीता. हरमनप्रीत कौर की टीम को फाइनल जीतने के लिए 132 रनों का लक्ष्य मिला था. नेट सीवर ब्रंट की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. नेट सीवर ब्रंट 55 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके जड़े. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव और जेस जोनासन को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी, कहा- 'दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाएगी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget