एक्सप्लोरर

WPL 2023 सीजन शुरू होने से पहले गुजरात जाइंट्स को लगा बड़ा झटका, अहम खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर

Womens IPL 2023: गुजरात जाइंट्स की टीम को सीजन शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका डिएंड्रा डॉटिन के रूप में लगा है, जो चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुकी हैं.

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगा. इस सीजन के शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका डिएंड्रा डॉटिन के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह इस पूरे सीजन से बाहर चुकी हैं. फ्रेंचाइजी ने अब उनकी जगह पर ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी किम्बरले ग्रेथ को शामिल करने का एलान किया है.

फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई जिसमें उन्होंने लिखा कि अडानी गुजरात जाइंट्स को सीजन शुरू होने से पहले एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर किम्बरले ग्रेथ को शामिल करने का फैसला किया है. जिसमें विंडीज ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन की जगह पर तेज गेंदबाज किम ग्रेथ को टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

बता दें कि गुजरात जाइंट्स की टीम ने ऑक्शन के दौरान डिएंड्रा डॉटिन को 60 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था वहीं ग्रेथ को किसी टीम ने नहीं शामिल किया था. वहीं हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज ग्रेथ ने वहां पर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खेले गए अभ्यास मुकाबलों में काफी शानदार प्रदर्शन किया था.

साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला कदम रखने वाली तेज गेंदबाज किम्बरले ग्रेथ ने अब तक 28 वनडे मैचों के साथ 54 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 23 और 43 विकेट हासिल कर चुकी हैं. इसके अलावा निचलेक्रम में किम की बल्लेबाजी भी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

बेथ मूनी कर रही हैं गुजरात टीम की कप्तानी

गुजरात जाइंट्स टीम को लेकर बात की जाए तो पहले सीजन में कप्तानी का जिम्मा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी संभालते हुए नजर आने वाली हैं. इसके अलावा टीम में एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड के रुप में 2 अहम खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगी जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकती हैं.

यह भी पढ़े...

Indore Pitch: पिच तैयार करने में टीम इंडिया के हस्तक्षेप पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कह डाली यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget