एक्सप्लोरर

Indore Pitch: पिच तैयार करने में टीम इंडिया के हस्तक्षेप पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कह डाली यह बड़ी बात

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर टेस्ट की पिच को ICC से मिली खराब रेटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इसके लिए टीम इंडिया प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है.

Ian Chappell on Indian Pitches: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा मुकाबला ठीक से सवा दो दिन भी नहीं चल पाया था. इंदौर में खेले गए इस टेस्ट में पहले दिन से ही इतना ज्यादा टर्न था कि शुरुआती दो दिन में ही 30 विकेट गिर गए. ICC ने भी इसे देखते हुए इंदौर की पिच को खराब रेटिंग दी है. अब इस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ईयान चैपल ने टीम इंडिया को खरी-खोटी सुनाई है.

दरअसल, किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में मेजबान टीम ही अपने मुताबिक पिच तैयार करवाती है. अब चूंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज भारत में खेली जा रही है तो भारतीय टीम प्रबंधन के कहने पर ही पिच तैयार की जा रही है. इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों की तरह भारतीय टीम प्रबंधन ने इंदौर में भी स्पिन फ्रेंडली पिच बनाने के निर्देश दिए थे. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय बल्लेबाज स्पिन को खेलने में महारत रखते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इतने अच्छे से स्पिन नहीं खेल पाते. हालांकि भारतीय टीम को यह दांव उल्टा पड़ गया.

नागपुर और दिल्ली की तरह इंदौर की पिच कुछ ज्यादा ही स्पिन फ्रैंडली निकली और पहली पारी में भारतीय टीम ही इसका ऐसा शिकार बनी कि वह बाद मैच में वापसी नहीं कर सकी. अपने ही जाल में खुद फंसने वाली भारतीय टीम को अब ईयान चैपल ने पिच तैयार करने के मामले में हस्तक्षेप करने से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि पिच तैयार करने की जिम्मेदारी पिच क्यूरेटर्स पर ही छोड़ देनी चाहिए.

'टीम इंडिया पिच को लेकर अपना इनपुट क्यों देती है?'
ईयान चैपल ने कहा, 'भारतीय टीम को अपनी गलतियों की ओर ध्यान देना चाहिए. मैंने पहले भी भारत में भारतीय टीम को मदद पहुंचाने वाली पिचों को लेकर बात कही है और अभी भी कह रहा हूं. क्या भारतीय टीम यह भूल गई थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज जीती है. उनका टीम प्रबंधन, कोच, खिलाड़ी और क्यूरेटर्स के अलावा अन्य सभी क्या कर रहे थे? वह पिच को तैयार करने के मामले में अपना इनपुट क्यों दे रहे थे? यह पिच क्यूरेटर्स पर ही छोड़ देनी वाली बात है. उन्हें ऐसी पिच तैयार करने दीजिए, जो उनके लिहाज से टेस्ट क्रिकेट के लिए बेस्ट हो.'

'टीम इंडिया अपने काम से काम रखे'
चैपल कहते हैं, 'अगर टीम इंडिया एक निश्चित तरह की पिच की मांग करती रहती है तो उनके प्रति मेरी कोई सहानुभूति नहीं है. अगर वह अगले टेस्ट में भी इसी तरह ही पिच का बोलते हैं तो उम्मीद करता हूं कि क्यूरेटर्स उन्हें साफ बोल दें कि आप अपने काम से काम रखिए. टीम इंडिया को अब चूप रहना चाहिए और क्रिकेट खेलने पर फोकस करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें...

Indore Test: इंदौर में उल्टा पड़ गया स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाने का फॉर्मूला, जानें कैसे अपने ही जाल में फंस गई टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget