एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया दौर पर पृथ्वी शॉ की जगह शिखर धवन हैं लांस क्लूजनर की पहली पसंद

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पृथ्वी शॉ जैसे युवा बल्लेबाज की जगह अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन से टीम इंडिया को ओपनिंग करवानी चाहिए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में धमाकेदार शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी पर साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने बड़ा बयान दिया है. क्लूजनर का मानना है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को पृथ्वी की जगह बांए हाथ के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन से ओपनिंग करवानी चाहिए.

वाह क्रिकेट के साथ खास बातचीत में क्लूनजर ने पृथ्वी के बारे में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ के रूप में एक शानदार खिलाड़ी मिला है लेकिन अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसे दौरे पर जाते हैं तो वहां की कंडिशन के हिसाब से पृथ्वी मेरे लिए पहली पसंद नहीं हैं.'

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को शिखर धवन से ओपनिंग करवानी चाहिए. धवन के पास वहां के कंडिशन में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है.

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 134 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. पृथ्वी करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. भारतीय टीम इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की.

इसके अलावा पृथ्वी ने इंग्लैंड में इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया था. लिस्ट ए मुकाबले में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने 603 रन बनाए थे जिनमें उनका औसत 60.3 का रहा था.

इस बातचीत के दौरान क्लूजनर ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं पृथ्वी शॉ का टेस्ट डेब्यू यादगार रहा है लेकिन मेरा मानना है कि विदेशी दौरे पर अभी उन्हें इंतजार की जरूरत है. ऐसा नहीं है कि मैनेजमेंट उन्हें टीम में शामिल ही ना करें. पृथ्वी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि टीम के सीनियर ओपनर बल्लेबाज पर अपने आप ही अच्छा खेलने का दवाब बनेगा.'

लांस क्लूजनर विजय हजारे ट्रॉफी और मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की टीम के साथ कंसलटेंट के तौर पर जुड़े हैं.

क्लूजनर ने कहा, 'विदेशी दौरे पर अभी पृथ्वी को ओपनिंग की जगह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए. मुझे लगता है कि पृथ्वी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल किया जाता है तो उन्हें 6 नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. हालांकि वह एक ओपनर बल्लेबाज हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कोई खराब ऑप्शन नहीं है.'

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर क्लूजनर ने कहा, 'शिखर धवन ने एशिया में शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी धवन वहां के कंडिशन और अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाएंगे.'

क्लूजनर ने कहा, 'हालांकि धवन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाकाम रहे थे लेकिन किसी क्रिकेटर को एक खराब दौरे से टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है, भारतीय टीम में मौजूदा समय में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget