एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया, WTC फाइनल जीतने पर विजेता को मिलेंगे कितने रुपये? बरसेगा पैसा ही पैसा

WTC Final Prize Money: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. यहां जानिए खिताब जीतने वली टीम को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये.

WTC 2025 Winner Prize Money: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा है. साउथ अफ्रीका के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो दिन है. दो दिन के भीतर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के विजेता का फैसला हो जाएगा. इस बार खिताब जीतने वाली टीम को पिछले साल से दोगुना ज्यादा पैसा मिलने वाला है. पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया को तब 13.69 करोड़ रुपये मिले थे.

WTC का खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ों

आईसीसी ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्राइज मनी में बड़ा इजाफा किया है. पिछली बार खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को 13.69 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं उप-विजेता टीम को 6.84 करोड़ रुपये मिले थे. जबकि इस बार का खिताब जीतने वाली टीम को 30.79 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं उपविजेता टीम पर भी पैसों की बारिश होने वाली है. पिछली बार की अपेक्षा इस बार उप-विजेता टीम को लगभग तीन गुना ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं. इस साल उप विजेता टीम को 17.69 करोड़ रुपये मिलेंगे.

मिचेल स्टार्क ने बल्ले से किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया की हुई वापसी

मिचेल स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जानें जाते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने बल्ले से कमाल कर दिया. वो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ 73 रनों परी ही सात विकेट गिर गया था. इसके बाद स्टार्क ने एलेक्स कैरी के साथ 61 रनों की साझेदारी की. फिर उन्होंने आखिरी विकेट के लिए जोश हेजलवुड के साथ 57 रन जोड़े. जिससे उनकी टीम ने 207 रन बना डाले. स्टार्क ने नाबाद 58 रन बनाए. वहीं कैरी ने 43 और हेजलवुड ने 17 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें-  क्यों वायरल हो रहा है शुभमन गिल का बल्ला? सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से क्या है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget