एक्सप्लोरर

World Cup 2019 AUS vs SA: कप्तान डुप्लेसी और डुसेन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को दिया 326 रनों का लक्ष्य

World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 में अपना आखिरी मैच खेल रही दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा.

आईसीसी विश्व कप-2019 में अपना आखिरी मैच खेल रही दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 100 रन बनाए. उनके अलावा रासी वान डर डुसेन ने 95 और क्विंटन डी कॉक ने 52 रनों का योगदान दे दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 325 रनों का मजबूत स्कोर दिया.

हाशिम अमला चोट के कारण इस मैच में नहीं खेले. उनके स्थान पर डी कॉक के साथ एडिन मार्कराम (34) बल्लेबाजी करने आए. इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 79 रन जोड़ टीम को तेज शुरुआत दी. नाथन लॉयन ने मार्कराम को आउट कर आस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई और हावी होने की कोशिश की, लेकिन डी कॉक ने कप्तान के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया.

अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद डी कॉक आउट हो गए. लॉयन ने ही डी कॉक का विकेट लिया. उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए.

इसके बाद कप्तान और डुसेन ने बेहतरान पारियां खेलीं और विकेट पर पैर जमाए. डु प्लेसिस ने जेसन बेहरनडॉर्फ द्वारा फेंके गए 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन ले अपना पहला विश्व कप शतक पूरा किया, लेकिन इसी ओवर की अखिरी गेंद पर वह आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 94 गेंदों का सामना किया और सात चौके और दो छक्के लगाए.

यहां से डुसेन ने स्कोर बोर्ड चालू रखा. वह हालांकि अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और पारी की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने उन्हें बोल्ड कर दिया. डुसेन ने 97 गेंदों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 14 रनों का योगदान दिया.

आस्ट्रेलिया की तरफ से लॉयन और स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए. बेहरनडॉर्फ और कमिंस के हिस्से एक-एक विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget