एक्सप्लोरर

Sri Lanka vs South Africa, Match Preview: सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के साथ साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी श्रीलंका

विश्व कप 2019 के 35वें मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम का सामना सेमीफाइनल की रेस बाहर हो चुकी साउथ अफ्रीका के साथ है. श्रीलंका को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए इस मैच में किसी भी हालत में जीत दर्ज करना होगा.

आईसीसी विश्व 2019 के 35वें मैच में आज श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका के साथ है. विश्व कप के अंतिम-4 में बने रहने के लिए श्रीलंका को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार होगी.

1996 की विजेता इस समय पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. उसके हिस्से दो जीत हैं और दो मैच उसके ऐसे रहे हैं जो बारिश के कारण रद्द कर दिए गए थे. इस मैच में अगर वह साउथ अफ्रीका को मात दे देती है तो दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी.

इसके लिए श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि वह उसी तरह का प्रदर्शन करे जिस तरह का उसने इंग्लैंड के खिलाफ किया था. इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 233 रनों के लक्ष्य को भी बचा लिया था. इस जीत में अनुभवी लसिथ मलिंगा का अहम योगदान रहा था. एक बार फिर उन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में सम्मान बचाने के अलावा कुछ और नहीं बचा है. 1992 में इस टीम ने पहली बार विश्व कप में कदम रखा था और मौजूदा प्रदर्शन उसका विश्व कप में अभी तक का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है. उसे सात मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है. फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम इस समय अंकतालिका में नौवें स्थान पर है.

इस टीम के पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए निडर होकर खेलेगी. ऐसे में श्रीलंका के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है.

टीम की बल्लेबाजी पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक रही है. गेंदबाजी में जरूर कागिसो रबाडा और लुंगी नगिदी ने अच्छा किया है लेकिन उनकी मेहनत बेकार ही रही है.

टीमें (संभावित):-

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget