एक्सप्लोरर

World Cup 2019: टीम इंडिया की हार से निराश शोएब अख्तर बोले, 'हमारी दुआएं हिन्दुस्तान के काम नहीं आ सकीं'

World Cup 2019: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने मैच के बाद कहा कि हम इस हार से निराश हैं और हमारी दुआएं भी हिन्दुस्तान के काम नहीं आ सकीं.

जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की शानदार पारी और उसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ों की अंतिम ओवरों में खराब बल्लेबाज़ी से टीम इंडिया ने आईसी क्रिकेट विश्वकप में अपना पहला मुकाबला गंवा दिया है. इंग्लैंड ने भारत को विश्वकप के 38वें मुकाबले में 31 रनों से शिकस्त दी.

इस हार के साथ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के फैंस भी बेहद निराश हुए. खुद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने मैच के बाद कहा कि हम इस हार से निराश हैं और हमारी दुआएं भी हिन्दुस्तान के काम नहीं आ सकीं.

शोएब ने कहा, ''हम चाहते थे कि आज भारत, इंग्लैंड को हराए जिससे की हमारे लिए रास्त खुलें. लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के करोड़ों लोगों की दुआएं, भारत तक नहीं पहुंच सकी, उनके काम नहीं आ सकी.''

शोएब ने ये भी कहा कि बंटवारे के बाद से ये पहला मौका है जब पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान को सपोर्ट किया. भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की दुआएं की. उन्होंने कहा, ''हमारा सपोर्ट भी भारत को मोटिवेट नहीं कर सका कि वो जीत जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंच जाए.''

हालांकि इसके अलावा शोएब ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों को नसीहत भी दी कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा नहीं तो आगे विश्वकप में मुश्किलात होंगी. शोएब ने कहा, ''भारतीय बल्लेबाज़ी को सोचना पड़ेगा कि मिडिल ऑर्डर में वो बार बार एक्सपोज़ हो रहे हैं, क्योंकि यहां पर इनके रन नहीं बन रहे, आने वाले वक्त में ये बहुत ज़रूरी है. भारत के टॉप 3 का चलना बहुत ज़रूरी है. आज तो रोहित ने भी रन किए लेकिन उसके बावजूद भारत को लगा टार्गेट बहुत बड़ा था.''

शोएब अख्तर का टीम इंडिया की इस हार से निराश होना लाज़मी है क्योंकि अगर भारत जीत जाता तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता था.

देखें अख्तर का पूरा वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget