एक्सप्लोरर
World Cup 2019: प्रैक्टिस के दौरन मेहंदी हसन को सिर में लगी चोट
विश्व कप 2019 के 31वें मैच से पहले बांग्लागदेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज मेहंदी हसन को प्रैक्टिस सेशन के दौरान इंटरव्यू देते हुए सिर में चोट लग गई है.

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. साउथम्प्टन में खेले जाने वाले मैच से पहले बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहंदी हसन को सिर में चोट लगी है. हालांकि चोट कितनी गहरी है यह पता नहीं पाया है. मेहंदी प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे कि अचानक उनके सिर पर गेंद लगी. चोट लगने के बाद मेहंदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई. बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे जबकि मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं. बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. विश्व कप 2019 में बांग्लादेश की टीम ने अबतक 6 मैच खेले हैं. इन 6 मैचों में से टीम को दो में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
और पढ़ें


















