एक्सप्लोरर

Women's T20 WC: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला आज, जानिए कौन है खिताब का प्रबल दावेदार?

Women's T20 WC 2023: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. आंकड़ों की बात करें तो इस खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहेगा.

Women's T20 World Cup 2023 Final: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर होगा. साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम महिला टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में एंट्री की है. इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें के बीच कांटे की टक्कर होगी. क्योंकि दोनों ही टीमें ने सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी. आइए आपको बताते हैं कि टी20 विश्व कप फाइनल जीतने की कौन सी टीम प्रबल दावेदार है. 

ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार

मौजूदा विश्व कप में प्रदर्शन की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है. इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम अब तक अजेय है. इस दौरान उसने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए सभी टीमों को हराया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने विश्व कप अभियान में न्यूजीलैंड को 97 रन, बांग्लादेश को 8 विकेट से, श्रीलंका को 10 विकेट से जबकि साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. वहीं पहले सेमीफाइनल में उसने भारत को 5 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराना साउथ अफ्रीका के लिए टेढ़ी खीर होगी. 

औसत रही साउथ अफ्रीका की परफॉर्मेंस

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन औसत रहा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने चार ग्रुप मैचों में 2 जीते और 2 हारे. बेहतर नेट रन रेट के आधार वह सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही. साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराया जबिक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी. वहीं, 24 फरवरी को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर विश्व कप फाइनल में एंट्री की. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले गए हैं. इन सभी मैचों ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज सफल रही. हाल ही में टी20 विश्व कप में खेले गए मैच में भी कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया था. ऑस्ट्रेलिया के इस दमदार रिकॉर्ड से पता चलता है कि फाइनल में साउथ अफ्रीका की राह आसान नहीं होगी. कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया खिताब की टीम खिताब की प्रबल दावेदार है. 

यह भी पढ़ें:

Cricket Stories: ऑस्ट्रेलिया की वो महिला क्रिकेटर जिसने ब्रायन लारा को एक गेंद पर दो बार आउट किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget