एक्सप्लोरर

जो शुभमन गिल नहीं कर पाए, वो इस प्लेयर ने कर दिखाया; कप्तानी डेब्यू में लिखा नया इतिहास

Double Century in Test Captaincy Debut: कुछ दिन पूर्व शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना कप्तानी डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शतक लगाया था. मगर अब एक दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर ने इतिहास रच दिया है.

Wiaan Mulder Double Century Test Captain Debut: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में अपना कप्तानी डेब्यू किया था. अपने कप्तानी डेब्यू में शुभमन गिल एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने से चूक गए थे, लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने नया इतिहास लिख दिया है. मुल्डर जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

वियान मुल्डर को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया था. वो अपने कप्तानी डेब्यू में नंबर-3 पर बैटिंग करने आए, जहां उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है. वो टेस्ट कप्तानी डेब्यू में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले न्यूजीलैंड के ग्राहम डाउलिंग ने 1968 में भारत के खिलाफ ऐसा किया था. उनके बाद साल 2005 में वेस्टइंडीज के शिवनारायन चंद्रपॉल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था. अब वियान मुल्डर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

वियान मुल्डर पेशे से ऑलराउंडर हैं, लेकिन सिर्फ 214 गेंद में दोहरा शतक पूरा कर उन्होंने खुद को एक विश्व-स्तरीय बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है. मुल्डर इस मैच में तब बैटिंग करने आए जब दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 11 के स्कोर पर टोनी डी जॉर्जी का विकेट गंवा दिया था. उनकी टीम ने दूसरा विकेट 24 रन पर गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद मुल्डर ने डेविड बेडिंगहम के साथ मिलकर 184 रनों की विशालकाय साझेदारी रच डाली.

याद दिला दें कि कुछ दिन पूर्व शुभमन गिल ने बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान अपना डेब्यू किया था. अपने कप्तानी डेब्यू में उन्होंने 147 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वो 200 रन बनाने की उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सके थे. 

सीरीज पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे पर 328 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी. वहीं इस लेख को लिखे जाने तक दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बैटिंग करने आई जिसमें वो पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

दिग्गज के बेटे को ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, किसी ने पूछा तक नहीं; जानें किसकी हो रही बात

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget