एक्सप्लोरर

Rishabh Pant चोटिल हैं या फिर उन्हें दिखाया गया है बाहर का रास्ता? टीम में नहीं होने की असल वजह जानें

Rishabh Pant: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ में नहीं शामिल किया गया है.

Rishabh Pant: भारतीय टीम 2023 में अपनी पहली सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. दोनों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. इन घरेलू सीरीज़ों के लिए बीसीसीआई की तरफ से भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इसमें वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा की टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, टी20 सीरीज़ में हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है. लेकिन दोनों ही सीरीज़ों में टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है. पंत को टीम में न देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि उन्हें सीमित ओवरों की टीम से खराब प्रदर्शन के चलते बाहर किया है. लेकिन दूसरी तरफ उनके चोटिल होने की खबरें भी तेज़ हैं. 

पंत के बाहर होने की क्या है असल वजह?

ऋषभ पंत खराब फॉर्म नहीं बल्कि अपनी इंजरी के चलते टीम से बाहर हुए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अपनी चोट से निजात पाने के लिए इस सीरीज़ बाहर किया गया है. पंत अपने घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. उन्हें 3 जनवरी से 15 तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में रहने की सलाह दी गई है. पंत की जगह टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज़ों में ईशान किशन विकेटकीपिंग का ज़िम्मा संभालते हुए दिखाई देंगे. ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था. 

बता दें कि टी20 सीरीज़ की शुरुआत 3 जनवरी से होगी, जो 7 जनवरी तक खेली जाएगी. इसके बाद 10 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक वनडे सीरीज़ खेली जाएगी. 

ऐसी है दोनों सीरीज़ों के लिए भारतीय टीम

टी20 सीरीज़ के लिए- हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.

वनडे सीरीज़ के लिए- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें...

AUS vs SA 2nd Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी दक्षिण अफ्रीका की हालत पतली, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाई विशाल बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget