एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स में क्यों नहीं खेल रहे ऋषभ पंत? ये रही दूसरे दिन मैदान में ना उतरने की असली वजह

Rishabh Pant Injury Update: लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन ऋषभ पंत खेलने मैदान पर नहीं उतरे हैं. जानिए क्या है इसकी सबसे बड़ी वजह?

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए थे. जब दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया तो पहली ही गेंद पर जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक (Joe Root 37th Century) पूरा किया. रूट के लिए यह दिन खास बना, लेकिन भारतीय टीम के साथ ऋषभ पंत दिखाई नहीं दिए. यहां जानिए आखिर पंत दूसरे दिन विकेटकीपिंग करने मैदान में क्यों नहीं उतरे?

दूसरे दिन ऋषभ पंत के मैदान में ना आने की वजह उनकी चोट है. दरअसल मैच के पहले दिन विकेटकीपिंग करते समय पंत जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को पकड़ते समय उन्हें उंगली में चोट आ गई थी. इस कारण दूसरे सेशन के बीच में पंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे. ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था.

BCCI ने शुक्रवार को अपडेट देकर बताया था कि ऋषभ पंत को बायें हाथ की तर्जनी उंगली में चोट आई थी. अपडेट के मुताबिक मेडिकल टीम अब भी उनकी जांच करके उन्हें फिट होने में मदद कर रही है. बोर्ड ने खुलासा करके बताया कि दूसरे दिन जुरेल ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. अभी तक यह अपडेट नहीं आया है कि पंत तीसरे दिन वापसी कर पाएंगे या नहीं.

दूसरे दिन की शुरुआत से पूर्व ऋषभ पंत ने बैटिंग का अभ्यास किया था, लेकिन बल्लेबाजी करते समय उन्हें दर्द में देखा गया था. पंत की चोट टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है क्योंकि भारत का यह विकेटकीपर बल्लेबाज बहुत शानदार लय में है. पंत अब तक मौजूदा सीरीज की 4 पारियों में 85.50 के शानदार औसत से 342 रन बना चुके हैं. इस सीरीज में पंत के बल्ले से 2 शतक और एक फिफ्टी भी आई है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट के बाद ODI कप्तान बनेंगे शुभमन गिल! इस सीरीज में लेंगे रोहित शर्मा की जगह; हुआ बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget