एक्सप्लोरर

Team India Coach: धोनी नहीं हैं योग्य, कोच पद के लिए आवेदन भी हो जाएगा नामंजूर; वजह जान रह जाएंगे हैरान

Team India Coach: क्या आप जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए भारतीय टीम का कोच बनना तो दूर की बात, वो कोच पद के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते. जानिए क्या है इसका कारण?

Team India Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. पिछले दिनों गौतम गंभीर को अगला मुख्य कोच बनाए जाने की खबरें चरम पर रही हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 27 मई तक हेड कोच पद के लिए आवेदन स्वीकार किए थे और अब लोग जानने को बेताब हैं कि आखिर भारत का अगला कोच कौन होगा. अक्सर महेंद्र सिंह धोनी को कोच बनाने की मांग उठती रही है. मगर आप इस बात से अंजान होंगे कि धोनी के लिए भारतीय टीम का कोच बनना तो दूर की बात, उनके लिए आवेदन करना भी संभव नहीं है.

क्यों भारत के कोच नहीं बन सकते एमएस धोनी?

कोई व्यक्ति भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए तभी आवेदन कर सकता है जब वो किसी भी तरीके की क्रिकेट ना खेल रहा हो. एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा ले लिया था, लेकिन वो अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. यानी कोई भी एक्टिव प्लेयर, जो किसी भी तरीके का प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा हो, वह भारतीय टीम का कोच नहीं बन सकता. धोनी ने हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी, लेकिन उस रोल में धोनी ने पार्ट-टाइम काम किया था. मेंटर की पोजीशन के लिए धोनी ने कोई फीस भी नहीं ली थी.

इस समय एमएस धोनी के आईपीएल से रिटायर होने की संभावनाएं भी कम नजर आती हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 मैचों की 11 पारियों में 53.67 के औसत से 161 रन बनाए. सबसे ज्यादा चर्चा उनके स्ट्राइक रेट ने बटोरी क्योंकि सीजन में उन्होंने 220.55 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. अच्छी फॉर्म में होते हुए धोनी के रिटायर होने की उम्मीद कम है.

मुख्य कोच बनने की रेस में कौन है सबसे आगे?

टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन 27 मई को रोक दिए गए थे. BCCI ने आवेदन के लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया था और बताया जा रहा है कि 3,000 से भी अधिक लोगों ने कोच पद के लिए आवेदन किया है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि कई सारे आवेदन फेक थे क्योंकि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से भी आवेदन किया. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: पाक टीम का वह धुरंधर, जो 7 साल पहले भारतीय टीम के लिए बना था सिर दर्द; वापस आकर फिर मचाएगा तबाही

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget