एक्सप्लोरर

Ishan Kishan: क्यों खतरे में है ईशान किशन का करियर? 25 साल के खिलाड़ी से क्या हुई 'गलती'? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

IND vs AFG: ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज को क्यों चुना नहीं गया? इस पर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं.

Why Ishan Kishan Out from Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई. वहीं, ईशान किशन जगह बनाने में नाकाम रहे. ईशान किशन को क्यों नहीं चुना गया? और इस वक्त यह विकेटकीपर बल्लेबाज कहां हैं? दरअसल, ईशान किशन को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. लेकिन इन दावों में कितनी सच्चाई है? बहरहाल, आज हम ईशान किशन से जुड़े तमाम दावों की पड़ताल करेंगे.

क्या है ईशान किशन से जुड़ा पूरा माजरा?

ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई ईशान किशन से आगे देख रहे हैं. मसलन, जितेश शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा जताया. लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन के लिए राहें बेहद मुश्किल हो गईं हैं. बीसीसीआई ईशान किशन को लेकर काफी सख्त है. लेकिन सवाल है कि इतनी जल्दी सारी चीजें कैसे बदल गईं? इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ईशान किशन ने मानसिक थकान के कारण छुट्टी की मांगी थी, जिसके बाद से हालात बदतर होने शुरू हो गए. लेकिन ईशान किशन से जुड़े करीबी लोगों का मानना है कि चूंकि यह विकेटकीपर बल्लेबाज लगातार बेंच पर बैठा रहा, यानी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. जिसके बाद हताश ईशान किशन ने असंवेदनशीलता दिखाई. ऐसा कहा जा रहा है कि ईशान किशन अपने सिलेक्शन से जुड़े सवालों को सही भावना से नहीं ले रहे थे.

ईशान किशन से क्या हुई गलती?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन लगातार मौके नहीं मिलने से खफा थे. साथ ही कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर रहना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज की बातों पर ध्यान नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी 2 मैचों से ईशान किशन को आराम दिया गया, लेकिन इसके बावजूद वह टीम के साथ बने रहे. इसके बाद साउथ अफ्रीकी दौरे पर ईशान किशन जाना नहीं चाहते थे, लेकिन टेस्ट सीरीज में खेलना चाहते थे. हालांकि, इस बार भी बीसीसीआई ने ईशान किशन की बातों को तवज्जों नहीं दी.

साउथ अफ्रीकी दौरे से बदतर होने लगे हालात...

साउथ अफ्रीका दौरे से ईशान किशन के लिए चीजें बदलने लगी. इस दौरे पर ईशान किशन ने टीम मैनेजमेंट से कहा कि वह घर जाना चाहते हैं. इसके बाद बीसीसीआई ने टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईशान किशन मानसिक तौर पर काफी थक चुके हैं, क्योंकि वह लगातार यात्रा कर रहे थे. लिहाजा, अपने घर जाकर फैमली के साथ वक्त बिताना चाहते थे. लेकिन इसके बजाय उन्होंने दुबई की यात्रा की, जहां वह पार्टी करते नजर आए.

ऋतुराज गायकवाड़ की इंजरी के बावजूद ईशान किशन को नहीं मिली जगह

ऐसा कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान सीरीज में ईशान किशन खेलना चाहते थे, लेकिन इस सीरीज के लिए चुना नहीं गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ईशान किशन को लेकर काफी सख्त है. लिहाजा, ऋतुराज गायकवाड़ की इंजरी के बावजूद अफगानिस्तान सीरीज के लिए ईशान किशन का चयन नहीं किया गया. साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ईशान किशन को मौके मिले, इस बात के आसार बेहद कम हैं. ईशान किशन के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

2024 T20 World Cup: 'अगर वह एक पैर पर भी खड़े हो जाते हैं तो...', वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत को खेलते देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

Watch: सर्जरी के बाद वापसी के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे पाक तेज गेंदबाज नसीम शाह, सामने आया वीडियो

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget