एक्सप्लोरर

T20 World Cup में भारत-पाक में से किसे मिलेगी जीत? शाहिद अफरीदी ने दिया ये जवाब

2021 टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Who will win between India and Pakistan in T20 World Cup: क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज़ तो खेली नहीं जाती है, ऐसे में दोनों देश सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. 2021 टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

अफरीदी ने बताया कौन मारेगा बाज़ी

शाहिद आफरीदी ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "देखिए भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा काफी दबाव वाला खेल होता है. जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेल पाती है. वह जीत जाती है. साथ ही जो टीम कम गलतियां करती है, उसके जीतने के चांस बढ़ जाते हैं."

एक ही ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान

आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान दोनों को ही ग्रुप 2 में रखा है. इसके अलावा इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर टीमें होंगी. बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से  संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा. 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. 

2019 वनडे विश्व कप में भारत ने मारी थी बाज़ी 

इससे पहले आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें 2019 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं. तब भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. पाकिस्तान अब तक वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सका है. 

विश्व कप में कभी नहीं हारा है भारत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनडे और टी20 विश्व कप में अब तक भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारी है. विश्व कप में दोनों टीमें अब तक कुल 12 बार आमने-सामने आई हैं. इन सभी मैचों में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है. वनडे विश्व कप में भारत के पास 7-0 और टी20 विश्व कप में भारत के पास 5-0 की बढ़त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget