एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा कब लेंगे ODI से संन्यास और कौन होगा अगला कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने कर दी भविष्यवाणी

Rohit Sharma Replacement as ODI Captain: रोहित शर्मा के बाद वनडे क्रिकेट का कप्तान कौन होगा? इसको लेकर सवाल तेज हो गया है. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि रोहित की जगह कौन ले सकता है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. अभी हर जगह रोहित की रिटायरमेंट को लेकर चर्चा है, फैंस अलग-अलग खिलाड़ियों को उनका विकल्प बता रहे हैं. एक खेमा ऐसा भी है, जो चाहता है कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलें. हालांकि, ये उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा, इस बीच कैफ ने दावा किया है कि 2027 रोहित वर्ल्ड कप तक खेलेंगे.

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रोहित शर्मा 38 साल के हैं और मुझे लगता है कि वह 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे." बता दें कि रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास लिया था, इसी साल 7 मई को उन्होंने टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले ली. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. 

रोहित शर्मा की उम्र 38 साल है, इसलिए वह वनडे में भी कब तक खेलेंगे? इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक सवाल ये भी है कि उनकी जगह नया कप्तान कौन होगा? इसको लेकर भी कैफ ने बताया.

कौन होगा रोहित शर्मा के बाद वनडे का कप्तान

मोहम्मद कैफ को लगता है कि रोहित के बाद शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट के कप्तान बनाए जाएंगे. वह अभी टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हैं. कैफ ने कहा, "पिछले 3 सालों में शुभमन गिल ने 2000 रन बनाए हैं. वह भविष्य के कप्तान हैं. टेस्ट में कप्तान और टी20 में उपकप्तान हैं. रोहित जब वनडे से संन्यास लेंगे तो गिल अगले कप्तान बनेंगे.

एशिया कप स्क्वॉड में उपकप्तान हैं शुभमन गिल

बीसीसीआई ने मंगलवार को एशिया कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया, करीब एक साल बाद शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हुई और उन्हें उपकप्तान चुना गया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमें उनमे लीडर होने के गुण नजर आते हैं. इंग्लैंड में उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी में प्रदर्शन किया, उसने हमारी सभी उम्मीदों को भी पार किया."

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को अगले ओडीआई कप्तान के रूप में देख रही है. बीसीसीआई टेस्ट और टी20 में शुभमन गिल और वनडे में अय्यर को कप्तान बनाने का प्लान बना रही है. हालांकि बीसीसीआई अभी आलोचकों के निशाने पर हैं क्योंकि अय्यर एशिया कप स्क्वॉड में शामिल नहीं किए गए हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget