एक्सप्लोरर

कब हुआ था भारत और पाकिस्तान के बीच पहला क्रिकेट मैच? किसे मिली थी जीत? पढ़ें पूरा लेखा-जोखा

India Vs Pakistan First Ever Match: भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे पहले टेस्ट मैच खेला गया था. दोनों टीमों का सामना पहली बार क्रिकेट के मैदान पर साल 1952 में हुआ था. यहां जानिए किसने जीता था मैच.

भारत बनाम पाकिस्तान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी में से एक मानी जाती है. फैंस के बीच भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है. भारत-पाकिस्तान के बीच अब तो सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में या एशिया कप में ही मैच होता है. लेकिन दोनों टीमें पहले एक दूसरे के देश का दौरा करती थीं. दोनों टीमों के बीच राइवलरी की शुरुआत आज से 73 साल पहले, 1952 में हुई थी. जब दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हुआ था. भारत ने इस दौरान पाकिस्तान को पहले मैच में बुरी तरह हरा दिया था.

भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को दी थी मात

भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला मैच, टेस्ट फॉर्मेट में हुआ था. दोनों टीमें पहली बार दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर एक-दूसरे का सामना कर रहीं थी. भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था. भारत ने ये मैच एक पारी और 70 रनों से जीत लिया था. भारतीय टीम के कप्तान लाला अमरनाथ थे. वहीं पाकिस्तान टीम की कमान अब्दुल कारदार के हाथों में थी.

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. भारत ने पहली पारी में 372 रन बनाए थे. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हेमू अधिकारी ने बनाए थे. हेमू ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली थी. वहीं विजय हजारे ने 76 रनों का योगदान दिया था. इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान को इस वजह से फॉलोआन खेलना पड़ा था. वीनू मांकड़ ने पहली पारी में पाकिस्तान के 8 विकेट लिए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. मांकड़ ने इस पारी में 5 विकेट लिए थे. वहीं गुलाम अहमद ने 4 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें-

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर सलमान को लगी मिर्ची, कहा- क्या ओलंपिक और वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलोगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget