एक्सप्लोरर

Border Gavaskar Trophy: ऋषभ पंत से क्यों डरता है ऑस्ट्रेलिया? तीन साल पहले का वो भयावह लम्हा नहीं भूल पाते कंगारू

Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाना है.

Rishabh Pant Gabba Score Border Gavaskar Trophy: ऋषभ पंत का खुमार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर ऐसा चढ़ा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में 'पंत' का नाम छाया हुआ है. टी20 हो, वनडे या फिर टेस्ट, भारत का यह विकेटकीपर बल्लेबाज तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग के लिए जाना जाता है. इसके अलावा पंत स्लेजिंग करने में भी पीछे नहीं हैं और कुछ दिन पहले ही पैट कमिंस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ऋषभ पंत की स्लेजिंग पर अपना रिएक्शन दे रहे थे. आखिर क्या कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम, ऋषभ पंत नाम से इतनी डरी हुई महसूस कर रही है.

ऋषभ पंत से क्यों डरता है ऑस्ट्रेलिया?

साल 2021 में आई उस पारी को कंगारू टीम शायद कई दशकों तक नहीं भूल पाएगी, जब ऋषभ पंत गाबा मैदान में अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत तक ले गए थे. दरअसल 2020-2021 के समय में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैचों के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी पर थे. आखिरी मुकाबला गाबा मैदान में खेला गया, जहां टीम इंडिया को चौथी पारी में 328 रनों का लक्ष्य मिला था.

उस मैच में ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की 61 रनों की पार्टनरशिप को देख ऐसा लगने लगा था जैसे भारत मुकाबले को ड्रॉ करवाने में सफल रहेगा. मगर पुजारा का विकेट गिरने के बाद कहीं ना कहीं कंगारू टीम सोच रही होगी कि भारत डिफेंसिव मोड में चला जाएगा. मगर डिफेंसिव रणनीति अपनाने के बजाय ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब कूटा. पंत ने उस मैच में नाबाद 89 रनों की पारी खेली, जिसका महत्व किसी दोहरे शतक से कम नहीं था. यह जीत इसलिए खास रही क्योंकि 2021 से 28 साल पहले तक ऑस्ट्रेलिया को गाबा मैदान पर कोई टेस्ट मैच में हरा नहीं पाया था, लेकिन भारत ने ऐसा करके इतिहास रच दिया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत के आंकड़े शानदार

आंकड़े बताते हैं कि ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने में मजा आता है. वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इतिहास में अब तक 7 मैचों की 12 पारियों में 624 रन बना चुके हैं. 'पंत' नाम इसलिए भी कंगारू टीम के लिए चिंता का विषय बना है क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका औसत 62.40 का है. मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों में पंत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे बढ़िया औसत से रन बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Border Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे विराट कोहली, पर्थ टेस्ट के लिए कसी कमर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget