एक्सप्लोरर

केएल राहुल की पारी और विकेटकीपिंग के बाद गंभीर ने पूछा, 'पंत को क्या हुआ'?

कोहली ने तीसरे वनडे के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि राहुल अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में विकेट के पीछे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे.

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे में अब जब राहुल टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का क्या होगा. गम्भीर ने पंत के भविष्य पर गम्भीर सवाल खड़े किए. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. पंत इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाए, जबकि राहुल ने विकेटकीपर के पीछे बेहतरीन काम करने के अलावा शानदार रन भी बनाए. गंभीर ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा, "मैं सबसे पहले लोकेश राहुल के बारे में बात करना चाहता हूं. वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. उनके पास एक अच्छा रवैया है. उनके पास शीर्ष स्तर का फिटनेस है और साथ ही अच्छे स्ट्रोक खेलने की कला भी है. राहुल एक मिडल ऑर्डर की बेहतरीन संपत्ति है, जिसे बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार किया जा सकता है." कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में 47, दूसरे में 80 और तीसरे में 19 रनों की पारी खेली. उन्होंने विकेट के पीछे चार कैच भी लपके. भारत ने रविवार को ही ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से वनडे सीरीज जीती है. गंभीर ने आगे लिखा, "राहुल को चोटिल पंत के बैकअप के रूप में टीम में रखा गया था, जिन्होंने विकेटकीपिंग में अच्छा काम किया. इससे अब यह लगता है कि वह आगामी सीमित प्रारूपों में (न्यूजीलैंड दौरे पर) इस दोहरी भूमिका को जारी रखेंगे. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने राहुल की इस भूमिका पर गंभीरतापूर्वक विचार किया होगा." भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच समाप्त होने के बाद कहा था कि राहुल का विकेटकीपर के रूप में इस्तेमाल करने से टीम को संतुलन मिलता है. भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके गंभीर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि निर्णय लेने वाले कुछ पहलुओं पर विचार करें और उनमें से कुछ बिंदु से हैं कि क्या उन्होंने राहुल के साथ इस पर चर्चा की है? एक युवा क्रिकेटर के लिए आमतौर पर असंभव है कि टीम प्रबंधन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह ना कह दें." कोहली ने तीसरे वनडे के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि राहुल अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में विकेट के पीछे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे. गंभीर ने पंत के भविष्य पर आगे सवाल उठाते हुए लिखा, "दूसरा, अब पंत का क्या होगा? मुझे लगता है कि उनका आत्मविश्वास पहले से और भी कम हुआ है. मुझे नहीं पता कि वह इस फैसले को कैसे समझेंगे. पंत के साथ निष्पक्ष और खुले दिल से बात करने से टीम को मैदान के अंदर और बाहर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी." 27 वर्षीय राहुल ने भारत के लिए अब तक 27 टेस्ट, 29 वनडे और 37 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने  2006, 1035 और 1237 रन बनाए हैं. वहीं, 22 वर्षीय पंत ने भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने  754 , 374 और 410 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget