एक्सप्लोरर

गाबा में हार के बाद भी WTC फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी टीम इंडिया, जानें नया समीकरण

WTC Final Qualification Scenarios: भारत अगर गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है. उसके बाद भी जानिए कैसे टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है.

WTC Final Qualification Scenario India: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन तो बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन दूसरे दिन कंगारू टीम ने मुकाबले पर दबदबा बना लिया है. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन टेस्ट में मजबूत स्थिति में आ गया है. एक तरफ हेड ने 152 रन बनाए, वहीं स्मिथ ने 18 महीनों से चले आ रहे शतक के सूखे का अंत करते हुए 101 रन की पारी खेली. अब सवाल है कि यदि टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो क्या उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होना पड़ेगा.

अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर विराजमान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 63.33 है. औस्ट्राला दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर कायम है. सारे समीकरणों पर गौर किया जाए तो इन्हीं तीन में से कोई 2 टीम फाइनल तक का सफर तय करेंगी. श्रीलंका अभी बाहर नहीं हुआ है लेकिन उसका पॉइंट्स प्रतिशत 45.45 है और उसके फाइनल में जाने की संभावनाएं ना के बराबर हैं.

गाबा में हारा भारत, तब क्या?

गाबा में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ ना केवल फाइनल खेलने की उम्मीदों को प्रबल करेगी बल्कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी 2-1 की बढ़त बना लेगी. यदि ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट जीत जाता है तो भी भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी, लेकिन फाइनल के लिए दूसरी टीमों पर उसकी निर्भरता बढ़ जाएगी.

गाबा टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चली जाएगी. ऐसे में भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अधिकतम 3-2 के अंतर से जीत सकता है. अगर भारत सीरीज को 3-2 से जीत लेता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आगामी सीरीज में कम से कम एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हो. तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाने के बाद सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने की परिस्थिति भी पनप सकती है. भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ड्रॉ रहने की स्थिति में टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराए.

यह भी पढ़ें:

Travis Head: गाबा में शतक जड़ ट्रेविस हेड ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले क्रिकेटर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget