एक्सप्लोरर

WIvSL: श्रीलंका को सीरीज बराबरी के लिए 63 रनों की दरकार

कप्तान सुरंगा लकमल (3/25) और कासुन रजीथा (3/20) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका तीसरा टेस्ट मैच जीतने से 63 रन दूर है.

ब्रिजटाउन: कप्तान सुरंगा लकमल (3/25) और कासुन रजीथा (3/20) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका तीसरा टेस्ट मैच जीतने से 63 रन दूर है. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 93 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका की टीम अब जीत के करीब नज़र आ रही है. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं. कुसल मेंडिस (25) और दिलरुवान परेरा (1) नाबाद हैं.

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 154 रन बनाए थे. इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज को टीम ने 100 के स्कोर के पार भी नहीं जाने दिया.

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने सबसे अधिक 23 रन बनाए. इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया और टीम की पारी 93 रनों पर ही सिमट गई.

इस पारी में श्रीलंका के लिए लकमल और रजीथा के अलावा, लाहिरु कुमारा ने दो विकेट लिए, वहीं परेरा ने एक सफलता हासिल की. शेनन गेब्रिएल रन आउट हुए.

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीलंका ने 50 के स्कोर तक पहुंचने पर ही महेला उद्वाते (0), दानुश्का गुनाथीलका (21), धनंजय डी सिल्वा (17) और रोशेन सिल्वा (1) के रूप में अपने चार विकेट गंवा दिए. तीन बल्लेबाजों को जेसन होल्डर और एक बल्लेबाज को रोच ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

मेंडिस ने इसके बाद निरोशन डिकवेला (6) के साथ मिलकर 24 रन जोड़े और टीम का स्कोर 74 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर होल्डर ने निरोशन को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

निरोशन के आउट होने के बाद दिन का खेल समाप्त होने तक मेंडिस ने दिलरुवान के साथ मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए सात रन जोड़े और टीम को 81 के स्कोर तक पहुंचाया.

श्रीलंका अगर इस मैच को जीत लेती है, तो वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगी. पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी, वहीं दूसरा मैच ड्रॉ हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget