एक्सप्लोरर

West Indies tour of New Zealand: तीसरे कोविड टेस्ट में भी वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी निगेटिव, 27 को न्यूजीलैंड से मुकाबला

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों का न्यूजीलैंड दौरे के 12वें दिन कोविड-19 के लिये तीसरा और अंतिम परीक्षण कराया गया है जिसमें सभी के परिणाम नेगेटिव आये हैं.’’

वेस्टइंडीज की पूरी क्रिकेट टीम का कोविड-19 के लिये गये तीसरे और अंतिम परीक्षण में परिणाम नेगेटिव आया है. अब टीम न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के लिये क्वीन्सटाउन रवाना होगी. कैरेबियाई टीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट सीरीज के लिए 30 अक्टूबर को यहां पहुंचने के बाद से ही पृथकवास पर थी. पहले दो दौर के परीक्षणों में उसके सभी खिलाड़ी नेगेटिव आए थे.

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों का न्यूजीलैंड दौरे के 12वें दिन कोविड-19 के लिये तीसरा और अंतिम परीक्षण कराया गया है जिसमें सभी के परिणाम नेगेटिव आये हैं.’’ बयान में कहा गया है, ‘‘खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब पृथकवास से निकलकर दक्षिणी शहर क्वीन्सटाउन जाएंगे जहां उन्हें न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं.’’

27 नवंबर से पहला मैच

सीरीज की शुरुआत आकलैंड में 27 नवंबर को टी-20 मैच से होगी. दूसरा और तीसरा टी-20 मैच 29 और 30 नवंबर को माउंट मौनगुनई में खेले जाएंगे. इसके बाद हैमिल्टन (तीन से सात दिसंबर) और वेलिंगटन (11 से 15 दिसंबर) में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज 20 से 22 नवंबर तथा 26 से 29 नवंबर के बीच दो अभ्यास मैच खेलेगा. दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम को पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति दी गयी थी लेकिन 14 दिन के पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया और इसलिए इसें वापस ले लिया गया.

आईपीएल खेलने वाले सातों खिलाड़ी पहुंचे

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि खिलाड़ी क्राइस्टचर्च में टीम होटल के हॉल में आपस में मिल रहे हैं और भोजन साझा कर रहे हैं जो पृथकवास के नियमों का उल्लंघन है. वेस्टइंडीज के सात खिलाड़ी टी-20 कप्तान कीरोन पोलार्ड, टेस्ट कप्तान जैसन होल्डर, फैबियन एलेन, शिमरोन हेटमायर, कीमो पॉल, निकोलस पूरण और ओशन थामस दस नवंबर को समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये यूएई में थे. बोर्ड ने कहा कि ये खिलाड़ी ऑकलैंड पहुंच गये हैं और अब दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहेंगे.

2022 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने यूनिस खान, मिसबाह उल हक पर हुआ ये फैसला

India vs Australia 2020: डेविड वार्नर के साथ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget