एक्सप्लोरर

2022 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच बने यूनिस खान, मिसबाह उल हक पर हुआ ये फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद ही मुख्य कोच मिसबाह उल हक के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाजी कोच यूनिस खान का करार ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक बढ़ा दिया है. पीसीबी ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर यूनिस की भूमिका के बारे में उन्हें पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, 'मुझे खुशी है कि अगले दो साल यूनिस बल्लेबाजी कोच रहेंगे. इंग्लैंड दौरे पर उनके योगदान को लेकर अच्छा फीडबैक मिला है.'

पाक क्रिकेट टीम से जुड़कर खुश हैं यूनिस

यूनिस टी-20 विश्व कप 2009 जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान थे. यूनिस ने अपने 118 टेस्ट में 10,099 रन बनाये है जिसमें उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 313 रन है. वह आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज भी रहे है. यूनिस ने कहा कि मैं लंबे समय के लिए पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़कर खुश हूं. उन्होंने कहा, 'मुझे इस सत्र में जब मौका दिया गया था तब मैंने सम्मानित महसूस किया था और अब मैं न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण दौरे पर खिलाड़ियों के उसी समूह के साथ काम जारी रखने को लेकर उत्सुक हूं.' पीसीबी ने इसके साथ ही पूर्व टेस्ट स्पिनर अरशद खान को एक साल के लिए महिला टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.

मिसबाह उल हक पर होगा अगला साल फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद ही मुख्य कोच मिसबाह उल हक के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा. पीसीबी के सूत्रों ने कहा, 'बोर्ड ने नीतिगत फैसला किया है कि वह अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद ही यह निर्णय करेगा कि मिसबाह को उनके पद पर बनाये रखना है कि या नये कोच की नियुक्त करनी है.'

उन्होंने कहा कि मिसबाह के मुख्य चयनकर्ता पद से हटने के बाद बोर्ड अब देखना चाहता है कि वह मुख्य कोच की अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं. इसी तरह से इस सप्ताह टेस्ट टीम के भी कप्तान नियुक्त किए गए बाबर आजम को बोर्ड लंबी अवधि तक मौका दे सकता है.

सूत्रों ने कहा, 'भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अगर पाकिस्तान सभी प्रारूपों में बहुत बुरी तरह से नहीं हारता है तो फिर कप्तान या मुख्य कोच पद पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि बाबर तीनों प्रारूप में कप्तानी का जिम्मा संभालने के लिये मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं. सूत्रों ने कहा, 'यहां तक कि बोर्ड के संरक्षक प्रधानमंत्री इमरान खान भी अजहर अली की जगह बाबर को टेस्ट कप्तान नियुक्त किये जाने से खुश हैं.'

India vs Australia 2020: डेविड वार्नर के साथ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

फिट होकर कपिल देव ने गोल्फ कोर्स में की वापसी, तीन हफ्ते पहले पड़ा था दिल का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget